चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद शेयर बाजार बना रॉकेट, सेंसेक्स 700 और निफ्टी 25074 के ऊपर पहुंचा

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की, जिसमें सेंसेक्स 600 से ज्यादा और निफ्टी 180 अंकों से ऊपर चढ़ा। इस तेजी के पीछे तीन प्रमुख कारण रहे। अमेरिका द्वारा यूरोपीय संघ पर टैरिफ टालना, RBI का रिकॉर्ड डिविडेंड और भारत का दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना। विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटनाएं बाजार की भावनाओं को सकारात्मक बनाए रख रही हैं। टेक्निकल चार्ट्स भी तेजी के संकेत दे रहे हैं, जहां निफ्टी का अगला लक्ष्य 25,460 से 26,250 हो सकता है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है और 24,500 का स्तर अहम सपोर्ट बना हुआ है।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने दमदार शुरुआत की। BSE सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 734 अंकों की बढ़त के साथ 82,488 पर पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी 208 अंकों की छलांग के साथ 25,060 पर कारोबार करता दिखा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी रही, जिससे डलाल स्ट्रीट पर बुलिश सेंटिमेंट का साफ संकेत मिला। Geojit Financial Services के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का रिकॉर्ड डिविडेंड और भारत का दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना, बाजार की भावनाओं के लिए बड़ा समर्थन है। उन्होंने कहा, "RBI की ओर से बजट अनुमान से अधिक सरप्लस ट्रांसफर से FY26 का राजकोषीय घाटा 4.4% तक सीमित रह सकता है। इससे महंगाई पर नियंत्रण और ब्याज दरों में गिरावट की उम्मीद को बल मिला है।"

Indian Stock Market, Sensex, Adani Group

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स निफ्टी में उछाल

डॉ. विजयकुमार ने यह भी चेताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा यूरोपीय संघ पर टैरिफ टालना फिलहाल राहत जरूर है, लेकिन यह अस्थायी कदम हो सकता है। "अगर ट्रम्प ने Apple पर 25% टैरिफ लगाने जैसा कोई कदम उठाया, तो वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है।

End of Feed