Muffin Green Finance Share: 5 साल में 3236% का रिटर्न! आज किस वजह से मुफिन ग्रीन फाइनेंस के शेयरों में आया जोरदार उछाल!

Muffin Green Finance shares rise: मुफिन ग्रीन फाइनेंस के शेयर वारंट कन्वर्जन की मंजूरी के बाद 5% उछले। कंपनी भारत की पहली सूचीबद्ध NBFC है, जो EV फाइनेंसिंग पर पूरी तरह केंद्रित है। पिछले 5 सालों में स्टॉक 3236% तक बढ़ा, लेकिन पिछले 1 साल में इसमें 57% की गिरावट आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुफिन ग्रीन फाइनेंस के शेयरों में 5% की तेजी।
  • कंपनी ने कन्वर्टिबल वारंट को इक्विटी में बदला।
  • कंपनी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन फाइनेंसिंग पर केंद्रित है।

Muffin Green Finance shares rise: ग्रीन फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली कंपनी मुफिन ग्रीन फाइनेंस के शेयरों में 29 जनवरी को 5% की तेजी दर्ज की गई। कंपनी द्वारा वारंट को इक्विटी में बदलने की मंजूरी के बाद शेयरों में यह उछाल आया। मुफिन ग्रीन के शेयर ₹90.02 पर खुले, जो पिछले बंद स्तर ₹89.72 से अधिक था। शेयर ने दिन के उच्चतम स्तर ₹94.75 को छुआ, जो कि 5.65% की वृद्धि दर्शाता है। दोपहर 2 बजे, शेयर ₹91.27 पर 1.73% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था।

Mufin Green Finance Share Price, Mufin Green Finance Stock Analysis

शेयर का प्रदर्शन 5 साल में 3236% तक बढ़ा

तीन दिन की गिरावट के बाद आई तेजी

मुफिन ग्रीन के शेयरों में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद यह उछाल देखने को मिला। हालांकि, स्टॉक अब भी 5-दिन, 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन की मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है।

End of Feed