बिजनेस

ITC Hotel Share: क्या आईटीसी होटल्स के शेयर खरीदने चाहिए? जानें शेयर प्राइस टारगेट

ITC Hotel Share Price: आईटीसी होटल्स के शेयर लिस्टिंग के बाद गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि यह लॉन्ग टर्म में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, 1-2 साल में होटल इंडस्ट्री में अधिग्रहण और विस्तार की संभावनाएं हैं, जिससे स्टॉक को मजबूती मिल सकती है। 12 महीनों में ₹300 तक पहुंचने का अनुमान है।

Image

आईटीसी होटल्स शेयर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

ITC Hotels debut in stock market: आईटीसी होटल्स शेयरों ने 29 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में एंट्री की है। एनएसई (NSE) पर ₹180 और बीएसई (BSE) पर ₹188 पर लिस्ट हुआ। हालांकि, लिस्टिंग के तुरंत बाद ही शेयरों में गिरावट देखी गई और यह बीएसई पर ₹178.60 और एनएसई पर ₹172 तक लुढ़क गया। आईटीसी होटल्स को आईटीसी लिमिटेड से अलग कर दिया गया है। इस डिमर्जर में 1:10 का अनुपात रखा गया, जिसका मतलब है कि हर 10 आईटीसी शेयरों पर निवेशकों को 1 आईटीसी होटल्स शेयर मिला।

क्या आईटीसी होटल्स के शेयर खरीदने चाहिए?

विशेषज्ञों का मानना है कि आईटीसी होटल्स के शेयर लॉन्ग टर्म के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। प्रशांत तापसे, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (रिसर्च एनालिस्ट), Mehta Equities के अनुसार. आईटीसी होटल्स का लक्ज़री होटल सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। अगले 1-2 सालों में इस सेक्टर में नई अधिग्रहण (Acquisition) और विलय (Consolidation) होने की संभावना है। मौजूदा वैल्यूएशन 20-22 EV/EBITDA के हिसाब से काफी कंजर्वेटिव हैं, जबकि अन्य होटल स्टॉक्स 30 EV/EBITDA के आसपास ट्रेड कर रहे हैं।

आईटीसी होटल्स शेयर प्राइस टारगेट

शॉर्ट टर्म टारगेट ₹220 - ₹250 और लॉन्ग टर्म टारगेट (12 महीने) का ₹300 है। विश्लेषकों के अनुसार, यदि होटल सेक्टर का प्रदर्शन मजबूत रहता है, तो आईटीसी होटल्स का शेयर ₹250 से ₹300 तक जा सकता है।

आईटीसी होटल्स का शेयर लिस्टिंग के बाद गिरा, लेकिन लॉन्ग टर्म में ग्रोथ की संभावना। विशेषज्ञों का मानना है कि होटल इंडस्ट्री के अधिग्रहण और विस्तार से स्टॉक में मजबूती आ सकती है। 12 महीनों में ₹300 का टारगेट संभव, लेकिन निवेशकों को धैर्य रखना होगा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article