बिजनेस

IRFC Share Target: बजट से पहले खरीदें IRFC के शेयर, करा जाएगा 12 फीसदी फायदा, जानें कितना रखें टार्गेट और स्टॉप लॉस

IRFC Share Price Target 2025: बजट 2025 पेश किए जाने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में IRFC का शेयर भी चर्चा में है। रेलवे स्टॉक में भारी मुनाफावसूली के कारण कई रिटेल निवेशक हाई लेवल पर IRFC के शेयर में फंस गए हैं।

Image

खरीदें IRFC के शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • खरीदें IRFC के शेयर
  • 159 रु का टार्गेट
  • 127 रु पर रखें स्टॉप लॉस

IRFC Share Price Target 2025: बजट 2025 पेश किए जाने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में IRFC का शेयर भी चर्चा में है। रेलवे स्टॉक में भारी मुनाफावसूली के कारण कई रिटेल निवेशक हाई लेवल पर IRFC के शेयर में फंस गए हैं। रिटेल निवेशक अब प्रॉफिट बुक करने के लिए IRFC शेयर प्राइस टार्गेट या अपने रिस्क को मैनेज करने के लिए स्टॉप लॉस क्या होगा, इस पर विचार कर रहे हैं। आगे जानिए अब इस शेयर में क्या करें।

ये भी पढ़ें -

लगातार गिरा है शेयर

IRFC का शेयर, जो पिछले 2 वर्षों में एकतरफा रैली के कारण कभी चर्चा में रहा था, अब 15 जुलाई 2024 को एनएसई पर 229 रुपये के शिखर से गिरावट देख रहा है। 229 रु के भाव से BSE पर 141.05 रुपये (बुधवार को करीब ढाई बजे) के मौजूदा मूल्य पर, आईआरएफसी के शेयर लगभग 38 फीसदी नीचे हैं।

IRFC Share Price Target

ईटी नाउ स्वदेश से बात करते हुए, मार्केट एक्सपर्ट कुणाल परार ने कहा कि आईआरएफसी और अन्य रेलवे कंपनियों के शेयर रिटेल में पसंदीदा हैं। बजट से पहले रेलवे के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि आईआरएफसी के शेयर 10 से 12 फीसदी रिटर्न दे सकते हैं। एक बार आईआरएफसी का शेयर 155 रुपये के पार हो जाए, तो अगला लक्ष्य 159 रुपये होगा।

IRFC Share Stop Loss

परार ने सलाह दी कि आईआरएफसी के शेयरों में 127 रुपये के टाइट स्टॉप लॉस के साथ ट्रेड करें। आईआरएफसी निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स का हिस्सा है। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, आईआरएफसी के शेयरों ने पिछले एक साल में 20 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। इस शेयर में पिछले 2 और 3 सालों में क्रमशः 339 प्रतिशत और 497 प्रतिशत की उछाल आई है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article