why market is falling, why stock market is down today: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में शुरुआती सत्र में मजबूती के संकेत थे, लेकिन कुछ ही घंटों में सेंटीमेंट बदल गया और बाजार ने तेज़ी से गोता लगाया। सेंसेक्स 860 अंकों की डुबकी लगाई, जबकि निफ्टी 24,000 के नीचे आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 2-3% तक की गिरावट दर्ज की गई।
शेयर बाजार।
तीन बड़ी वजहें जिनसे टूटा बाजार
LOC पर तनाव और पाकिस्तान की गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई में सीमा पर फायरिंग हुई, जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ी।
वोलैटिलिटी इंडेक्स में उछाल
निवेशकों की घबराहट को दर्शाने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स 6% तक चढ़ा है। पिछले पांच सत्रों में यह करीब 8% बढ़ चुका है, जिससे बाजार में डर और सतर्कता का माहौल है।
मिडकैप और स्मॉलकैप में तेज गिरावट
BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 2.6% और मिडकैप इंडेक्स 2.3% गिरा। इन शेयरों की वैल्यूएशन पहले से ही ऊंची थी और अब निवेशकों को इसमें और गिरावट की आशंका है।
कौन से स्टॉक्स रहे प्रभावित?
टॉप लूजर: Axis Bank, Adani Ports, Bajaj Finance, Trent, Bajaj Finserv, Jio Financial
टॉप गेनर: SBI Life, HDFC Life, Infosys, TCS, Wipro
सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए, खासकर ऑटो, मीडिया, मेटल, रियल्टी और पावर शेयरों में 2-3% तक की गिरावट रही।
कमाई पर टिकी निगाहें
25 अप्रैल को Reliance Industries, Maruti Suzuki, RBL Bank जैसे बड़े नाम अपनी तिमाही नतीजे पेश करेंगे। इसके अलावा Tata Technologies, Hindustan Zinc, Dr Lal PathLabs और Motilal Oswal जैसे स्टॉक्स पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
