बिजनेस

PSX website down: भारत-पाक तनाव के बीच ध्वस्त हुआ पाकिस्तानी शेयर बाजार, वेबसाइट भी हुई ठप

Pakistan stock exchange fall: भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) दो दिन में 2,500 से ज्यादा अंक लुढ़क गया। PSX की वेबसाइट भी तकनीकी कारणों से बंद रही। IMF और Fitch की रिपोर्ट ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है।

Image

KSE-100 इंडेक्स में तेज गिरावट, निवेशकों में भय

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • KSE-100 इंडेक्स दो दिनों में 2,500+ अंक गिरा, निवेशकों में घबराहट
  • PSX की वेबसाइट 'We’ll be back soon' संदेश के साथ ठप, टेक्निकल मेंटेनेंस का हवाला
  • IMF ने GDP अनुमान घटाया, Fitch ने चेताया, राजनीतिक और आर्थिक जोखिमों पर चिंता

Pak stock market crash: शुक्रवार, 25 अप्रैल को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) की वेबसाइट अस्थायी रूप से डाउन हो गई। साइट पर “We’ll be back soon” का संदेश दिखाई दिया, जिससे यह साफ हुआ कि पोर्टल को रखरखाव के लिए ऑफलाइन किया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ जब पाकिस्तान का बाजार दो दिनों में 2,500 अंकों से अधिक टूट चुका है।गुरुवार को ट्रेडिंग शुरू होते ही KSE-100 इंडेक्स 2.12% या 2,485.85 अंकों की गिरावट के साथ 114,740.29 पर पहुंच गया। यह गिरावट उस आतंकी हमले के बाद दर्ज की गई, जो भारत के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ था और जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए।

pakistan-stock-exchange-crash-website-down

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) की साइट पर “We’ll be back soon” का संदेश दिखाई दे रहा है।

IMF की रिपोर्ट और Fitch की चेतावनी से भी गिरा भरोसा

इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तान शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जब IMF ने देश की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 2.6% कर दिया। वहीं Fitch Ratings ने पाकिस्तान की गिरती मुद्रा, राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा जोखिमों पर चिंता जताई, जिससे बाजार की हालत और कमजोर हो गई।

भारत ने लिए सख्त कदम, बढ़ा तनाव

भारत सरकार ने आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदमों की घोषणा की, जिनमें सिंधु जल संधि का निलंबन, वाघा-अटारी बॉर्डर से व्यापार बंद करना और SAARC के तहत वीज़ा छूट को रद्द करना शामिल है।

निवेशकों की चिंता चरम पर

इन सभी घटनाओं ने पाकिस्तान के वित्तीय बाजार में भारी अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिससे निवेशक बड़े पैमाने पर पूंजी निकाल रहे हैं। बाजार की तकनीकी कमजोरी को देखते हुए निकट भविष्य में और गिरावट की आशंका जताई जा रही है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article