बिजनेस

Axis Bank share price: एक्सिस बैंक के नेट प्रॉफिट में गिरा, बढ़ीं प्रोविज़न लागत; शेयर धड़ाम

Axis Bank share price : Axis Bank का शुद्ध लाभ Q4FY25 में 0.1% घटकर ₹7,117 करोड़ रह गया, जिससे शेयर 4% गिरा। प्रोविज़न लागत बढ़ी, लेकिन ऋण और NPA में सुधार हुआ।

Image

एक्सिस बैंक शेयर

Photo : Times Now Digital

Axis Bank share price declined: फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की चौथी तिमाही में Axis Bank का नेट प्रॉफिट मामूली 0.1% की गिरावट के साथ 7,117.5 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, बैंक की प्रोविज़न और आकस्मिक खर्च सालाना आधार पर 15% बढ़कर ₹1,359 करोड़ हो गया, जिससे मुनाफे पर दबाव पड़ा। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) साल-दर-साल 6% बढ़कर ₹13,811 करोड़ हो गई। नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) भी बढ़कर 3.97% हो गया, जो पिछली तिमाही से 4 बेसिस प्वाइंट अधिक है।

लोन सप्लाई में मजबूती, खुदरा कर्ज में 7% की बढ़ोतरी

Axis Bank की कुल नेट एडवांस 8% बढ़कर ₹10.4 लाख करोड़ पहुंच गई। इसमें खुदरा ऋण ₹6.22 लाख करोड़ रहा, जो कुल एडवांस का 60% है। होम लोन में 1%, पर्सनल लोन में 8% और क्रेडिट कार्ड एडवांस में 4% की वार्षिक वृद्धि हुई। बैंक का ग्रॉस NPA अनुपात घटकर 1.28% पर आ गया है, जो पिछली तिमाही में 1.46% था। नेट NPA भी घटकर 0.33% रहा, जो दिसंबर तिमाही में 0.35% था। इससे बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखा गया है।

शेयरों में गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी

नेट प्रॉफिट में गिरावट और प्रोविज़न खर्च में बढ़ोतरी के चलते निवेशकों ने निराशा जताई। नतीजतन, शुक्रवार को Axis Bank के शेयर 4% से अधिक गिर गए।

एक्सिस बैंक के शेयर: क्या आपको अभी खरीदना चाहिए?

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषकों ने एक्सिस बैंक के शेयर प्राइस टारगेट को बढ़ाकर 1,400 रुपये कर दिया है। स्टैंडअलोन बैंक का मूल्यांकन FY27E समायोजित बुक वैल्यू (ABV) के 1.7x पर किया है। ब्रोकरेज ने एक्सिस बैंक को 'खरीदें' रेटिंग दी है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article