पुराना बैंक अकाउंट बन सकता है 'जी का जंजाल'! बंद नहीं किया तो खाली हो सकती है आपकी जेब; आज ही चेक करें ये नियम

क्या आपके पास भी कोई ऐसा पुराना बैंक अकाउंट है जिसे आप बरसों पहले भूल चुके हैं? पहली नौकरी की सैलरी का खाता हो या किसी पुराने कैशबैक के चक्कर में खोला गया जीरो बैलेंस अकाउंट, इन्हें लावारिस छोड़ देना आपकी बड़ी भूल साबित हो सकती है। आइए बताते है बंद पड़े खाते को खुला रखना आपके लिए कितना बड़ा जोखिम है और इससे बचने का सही तरीका क्या है।

अक्सर करियर की शुरुआत में या अलग-अलग स्कीम के लालच में हम कई बैंक अकाउंट खुलवा लेते हैं। पहली नौकरी का सैलरी अकाउंट, कैशबैक के लिए खुला जीरो बैलेंस खाता या किसी पुराने शहर का कोई जॉइंट अकाउंट समय के साथ ये खाते बस रिकॉर्ड में पड़े रह जाते हैं। कई लोगों को लगता है कि अगर खाते में पैसे नहीं हैं, तो उसे छोड़ देने में क्या बुराई है? लेकिन यहीं आप सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं। एक 'भूला हुआ' बैंक अकाउंट आपके लिए न केवल आर्थिक बोझ बन सकता है, बल्कि भविष्य में आपके क्रेडिट स्कोर और सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है।

Bank Account Close

पेनल्टी और चार्जेस का बोझ

पुराने खातों के साथ सबसे बड़ी समस्या मिनिमम बैलेंस (Minimum Balance) की होती है। अधिकांश सेविंग अकाउंट्स में एक निश्चित राशि रखना अनिवार्य होता है। यदि आप उस खाते को इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं और बैलेंस न्यूनतम सीमा से नीचे चला जाता है, तो बैंक हर महीने पेनाल्टी काटना शुरू कर देता है। देखते ही देखते आपके जमा पैसे खत्म हो जाते हैं और कई बार बैलेंस निगेटिव में भी पहुंच जाता है। इसके अलावा, भले ही आप खाता इस्तेमाल न कर रहे हों, लेकिन बैंक सालाना डेबिट कार्ड (ATM) फीस और SMS अलर्ट चार्जेस काटता रहता है, जो आपकी जेब पर चुपचाप कैंची चलाते हैं।

End of Feed