उद्योगों के साथ खड़ा है देश
अर्बन हार्वेस्ट के सह-संस्थापक सिद्धांत सूरी के अनुसार, "मेक इन इंडिया केवल एक मानसिकता है जो उद्योगों को वह बनने में सक्षम बनाती है जो वे बनना चाहते हैं और उन्हें कोई नहीं रोक सकता क्योंकि देश 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के माध्यम से इंडस्ट्रीज के साथ खड़ा है।" बेकरह्यूस के कंट्री हेड नीरज सेठी ने चर्चा के दौरान कहा "आज भारत इंजीनियरिंग और डिजाइन का केंद्र है। मेक इन इंडिया स्पष्ट रूप से उद्योग को बढ़ावा देता है, लेकिन वर्तमान में भारत के पास किसी भी उद्योग को समृद्ध बनाने के लिए मौलिक आर्थिक प्रोत्साहन मौजूद है।"
2030 तक भारत
ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2025 एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है जो दूरदर्शी नेताओं, नीति निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों को भारत की परिवर्तनकारी विकास यात्रा पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाता है। यह कार्यक्रम, साल 2030 तक भारत के लक्ष्यों की दिशा में समावेशी आर्थिक विकास को चलाने के लिए डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि, रणनीतिक योजना और अभिनव समाधानों, का लाभ उठाने पर केंद्रित है। कार्यक्रम के दौरान अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल KT पर्नायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर जैसे दिग्गज अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
