बिहार चुनाव में NDA की बड़ी जीत के बावजूद शेयर बाजार में आज क्यों गिरावट? जानिए वजह

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 303.63 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,175.04 अंक पर और एनएसई निफ्टी 82.65 अंक या 0.32 प्रतिशत लुढ़कर 25,796.50 अंक पर खुला था।

बिहार विधानसभा के चुनाव परिणाम में BJP और JDU के एनडीए गठबंधन को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। ताजा रुझानों के अनुसार, एनडीए 204 सीटों पर बढ़ते बनाए हुए हैं। हालांकि, अभी किस पार्टी को कितने सीट मिलेंगे, इसका आकलन करना मुश्किल है क्योंकि करीब 20 चरणों की गिनती बाकी है। लेकिन यह तय हो गया है कि एनडीए की सरकारर बिहार में बंपर मेजोरिटी से बनने जा रही है। एक ओर जहां एनडीए को बड़ी जीत मिल रही है, वहीं शेयर बाजार में गिरावट है। बीएसई सेंसेक्स 180.90 अंक टूटकर 84,297.77 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी भी लाल निशान में है। आखिर क्यों बाजार लाल निशान में ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं।

शेयर बाजार

शेयर बाजार

इस कारण भारतीय बाजार में गिरावट

भारतीय बाजार में यह गिरावट वैश्विक कारणों से हे। अमेरिकी बाजार रातोंरात, S&P 500 1.7 प्रतिशत गिर गया, जबकि नैस्डैक 2.3 प्रतिशत लढ़का। एशियाई समकक्षों में, जापान का निक्केई 1.77 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.5 प्रतिशत और कोरिया का कोस्पी 3.60 प्रतिशत तक की गिरावट है। प्रमुख वैश्विक बाजारों में इस उथल-पुथल के बीच, भारतीय शेयर बाजार पर भी दबाब है। इसके चलते बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा है। हालांकि, यह गिरावट, दूसरे बाजारों के मुकाबले बहुत कम है।

End of Feed