Gold Rate: भारत में क्यों गिरे सोने के भाव? जानिए प्रमुख कारण

Gold Rate: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। हाल में गिरावट हुई है। सोना खरीदने वालों के लिए अच्छा अवसर हो सकता है। आइए जानते हैं यह गिरावट क्यों हुई, एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

Gold Rate: भारत में सोना हर घर का पसंदीदा मेटल है, खासकर शादियों में सोने के गहने जरूर खरीदे जाते हैं। इसलिए लोगों को इंतजार रहता है कब सोना सस्ता होगा। शुक्रवार 21 मार्च को सोने की कीमतों में गिरावट हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शनिवार और रविवार को बाजार बंद होने के बाद सोमवार को बाजार ओपन के बाद कीमतों में बदलाव हो सकता है। तो आइए जानते हैं सोने की कीमतों गिरावट क्यों हुई। क्या आगे भी यह गिरावट जारी रह सकती है। जानिए एक्सपर्ट की राय।

Gold Rate: क्यों घटे सोने के दाम?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर कॉमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली और डॉलर में आए सुधार के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल द्वारा अमेरिका में वृद्धि की रफ्तार सुस्त होने और महंगाई दर बढ़ने की टिप्पणियों से कीमती धातु में गिरावट आई है। कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (कॉमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने कहा कि कॉमेक्स सोना 3,040 डॉलर प्रति औंस से नीचे है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए सीमा शुल्कों के संभावित प्रभावों और पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण भू-राजनीतिक स्थिति से जुड़ी चिंताओं के कारण सुरक्षित निवेश की मांग होने के कारण इसमें तेज गिरावट सीमित रह सकती है। उन्होंने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है क्योंकि ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि व्यापक जवाबी शुल्क और कुछ अतिरिक्त क्षेत्र-विशिष्ट शुल्क दो अप्रैल को लागू हो जाएंगे।

End of Feed