बिजनेस

Blinkit vs Zepto: डीमार्ट को टक्कर! Zepto, Blinkit या Swiggy Instamart; बल्क ग्रोसरी में कौन देगा सबसे ज्यादा डिस्काउंट?

Quick Commerce Discount Strategy: 10-मिनट डिलीवरी मॉडल पर काम करने वाली कंपनियां अब बल्क ग्रोसरी खरीदारी में उतर रही हैं। Zepto का सुपर-सेवर प्रोग्राम बड़ी छूट दे रहा है, जबकि Blinkit और Swiggy Instamart अलग रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। लेकिन क्या यह रणनीति मुनाफे को प्रभावित करेगी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय।

Image

Quick Commerce का नया दांव! बल्क ग्रोसरी खरीदारी से होगा बड़ा गेम चेंज?

Photo : Twitter

Zepto Bulk Grocery: 10-मिनट डिलीवरी (क्विक कॉमर्स) कंपनियां अब योजनाबद्ध ग्रोसरी खरीदारी की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं, जिस मॉडल को पहले बिगबास्केट ने अपनाया था। इस बदलाव का उद्देश्य घरों की बड़ी खरीदारी को कैप्चर करना है। हालांकि, टीओआई की रिपोर्ट में मुताबिक HSBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह रणनीति लाभप्रदता (प्रॉफिटेबिलिटी) के मामले में कुछ समझौतों के साथ आती है। Zepto का नया "सुपर-सेवर" प्रोग्राम ग्राहकों को आकर्षक छूट देता है, लेकिन इसके लिए न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू को दोगुने से भी अधिक बढ़ाया गया है। HSBC विश्लेषकों का कहना है कि यह रणनीति बड़ी खरीदारी को प्रेरित तो करती है, लेकिन इससे EBITDA मार्जिन 6% से घटकर 3% तक आ सकता है।

कौन किस रणनीति पर काम कर रहा है?

  • Blinkit: प्रीमियम प्राइसिंग और कैटेगरी विस्तार पर ध्यान, भारी छूट से दूरी
  • Swiggy Instamart: प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य निर्धारण, लेकिन बल्क खरीदारी पर कम फोकस
  • Zepto: डिस्काउंट और बड़ी खरीदारी को बढ़ावा देने वाली योजनाएं, Zepto Pass जैसी मेंबरशिप
  • Zomato’s Blinkit: Zepto Pass या Swiggy One जैसे लॉयल्टी प्रोग्राम की गैर-मौजूदगी

DMart के ग्राहकों को आकर्षित करने की होड़

क्विक कॉमर्स आमतौर पर हाई-फ्रिक्वेंसी, लो-टिकट ऑर्डर पर निर्भर करता है, लेकिन अब यह वैल्यू रिटेल सेगमेंट में विस्तार कर रहा है। Datum Intelligence के सलाहकार सतीश मीना के अनुसार, यह रणनीति DMart के ग्राहक आधार को टारगेट कर रही है, ताकि क्विक कॉमर्स को महंगा मानने की धारणा को बदला जा सके। पहले बिगबास्केट और अमेज़न इंडिया भी इस मॉडल को अपना चुके हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article