बिजनेस

Reliance Industries Acquisition: रिलायंस ने खरीदी शिपयार्ड कंपनी ! मुकेश अंबानी का खाते में जुड़ा एक और नाम, किस रेट पर है शेयर

Reliance Industries New Acquisition: अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 21 मार्च को बताया कि ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी नौयान ट्रेडिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (एनटीपीएल) ने वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) की सब्सिडियरी कंपनी वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड से 382.73 करोड़ रुपये में नौयान शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (एनएसपीएल) में 74 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीद ली है। एनटीपीएल ने इस हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

Image

रिलायंस ने खरीदी शिपयार्ड कंपनी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस ने खरीदी शिपयार्ड कंपनी
  • नौयान ट्रेडिंग्स प्राइवेट लिमिटेड है कंपनी
  • 382.73 करोड़ रुपये में हुई डील

Reliance Industries New Acquisition: अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 21 मार्च को बताया कि ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी नौयान ट्रेडिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (एनटीपीएल) ने वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) की सब्सिडियरी कंपनी वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड से 382.73 करोड़ रुपये में नौयान शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (एनएसपीएल) में 74 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीद ली है। एनटीपीएल ने इस हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। रिलायंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि कंपनी की एक सब्सिडियरी कंपनी, नौयान ट्रेडिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (एनटीपीएल) ने वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड से 382.73 करोड़ रुपये में नौयान शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (एनएसपीएल) में 74% इक्विटी हिस्सेदारी खरीद ली है।''

ये भी पढ़ें -

एक और नई सब्सिडियरी कंपनी

रिलायंस ने फाइलिंग में कहा कि इस खरीदारी के साथ, एनएसपीएल रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक स्टेप-डाउन सब्सिडियरी कंपनी बन गई है, जो आज, 21 मार्च 2025 से प्रभावी होगा। बता दें कि गुरुवार को, रिलायंस स्ट्रेटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड (RSBVL), RIL की सब्सिडियरी कंपनी ने वेलस्पन ट्रेडिंग्स लिमिटेड से 1,00,000 रुपये में NTPL में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर ली।

इस खरीदारी के साथ, NTPL 20 मार्च, 2025 से प्रभावी रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज की फुली सब्सिडियरी कंपनी बन गई।

नौयान शिपयार्ड की वेंचर वैल्यू

रिलायंस की सब्सिडियरी कंपनी आरएसबीवीएल द्वारा अधिग्रहण के बाद, एनटीपीएल ने एनएसपीएल में 74 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए वेलस्पन कॉर्प के साथ शेयर खरीद समझौता किया।

नौयान शिपयार्ड की वेंचर वैल्यू 643.78 करोड़ रुपये है।

कितने भाव पर पहुंचा रिलायंस का शेयर

Reliance Industries का शेयर शुक्रवार को BSE पर 7.90 रु या 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 1276.45 रु पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते रिलायंस के शेयर में 2.22 फीसदी की तेजी आई। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 17.27 लाख करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article