आनंद महिंद्रा ने पीएम मोदी के साथ रात्रिभोज से पहले क्यों छोड़ा लंच, वजह जान आ जाएगी हंसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 23, 2023, 03:43 PM IST

Why Anand Mahindra skipped lunch: अमेरिका दौरा पर गए पीएम मोदी ने बीते दिन राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ डिनर किया। पीएम मोदी के डिनर के दौरान उद्योगपति मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा भी शामिल हुए।

Why Anand Mahindra skipped lunch: अमेरिका दौरा पर गए पीएम मोदी ने बीते दिन राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ डिनर किया। पीएम मोदी के डिनर के दौरान उद्योगपति मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा भी शामिल हुए। लेकिन जब उन्होंने रात्रिभोज में बनने वाले स्वादिष्ट मेन्यू के बारे सुना तो उन्होंने बड़ी लोकप्रिय ट्रिक अपनाई। वो रात में ज्यादा खाना खा सके इसके लिए उन्होंने दोपहर का लंच नहीं किया ताकि ज्यादा भूख लगे और वह रात में खूब खाना खा सकें।

Anand Mahindra

आनंद महिंद्रा

अंबानी सहित ये अरबपति थे आमंत्रित

अरबपति गुरुवार को वाशिंगटन डीसी पहुंचे और सुंदर पिचाई, सत्या नडेला और मुकेश अंबानी जैसे कई अरबपति के साथ उन्होंने राजकीय रात्रिभोज में आमंत्रित किया गया था। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने अपने ट्वीट के साथ जिल बिडेन का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह पत्रकारों को भव्य रात्रिभोज की तैयारियों के बारे में बता रहे हैं।

End of Feed