महंगाई से मिली राहत! सितंबर में कम हुए खाने-पीने की चीजों के होलसेल रेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 02:22 PM IST

WPI inflation: सितंबर महीने में देश में थोक महंगाई का सूचकांक दोबारा नीचे आया है। वहीं रिटेल इन्फ्लेशन में बढ़त दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में नरमी और खाद्य वस्तुओं एवं ईंधन की कीमत में कमी आने से सितंबर में लगातार चौथे महीने देश की थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति कम हुई है। पिछले महीने डब्ल्यूपीआई इन्फ्लेशन (WPI inflation) कम होकर 10.7 फीसदी पर आ गई। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति इससे पिछले महीने यानी अगस्त 2022 में 12.41 फीसदी थी। वहीं पिछले, साल सितंबर 2021 में यह आंकड़ा 11.80 फीसदी पर था।

inflation

महंगाई से मिली राहत! सितंबर में कम हुई WPI Inflation

मई में रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर थी WPI इन्फ्लेशन

End of Feed