शंख मित्रा कौन हैं? बने दुनिया के दूसरे सबसे अधिक वेतन पाने वाले CEO, इनसे आगे सिर्फ एलन मस्क

World Second Highest Paid CEO: भारतीय मूल के शंख मित्रा Welltower के CEO बनकर 2025 में $821 मिलियन कमाई के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अधिक वेतन पाने वाले CEO बने।

World Second Highest Paid CEO : भारतीय मूल के सीईओ शंख मित्रा (Shankh Mitra) ने साल 2025 में दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले टॉप मैनेजमेंट लीडर्स में अपनी जगह बना ली है। उन्हें करीब 821 मिलियन डॉलर (करीब 77,62,30,04,900 रुपये) का पैकेज मिला है। इस बड़ी रकम के साथ वे दुनिया के दूसरे सबसे अधिक वेतन पाने वाले CEO बन गए हैं। उनसे आगे केवल टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) हैं। यह खबर सामने आने के बाद वैश्विक कॉरपोरेट जगत में काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि इतनी बड़ी कमाई मुख्य रूप से प्रदर्शन-आधारित (performance-based) शेयरों से जुड़ी हुई है।

World Second Highest Paid CEO, Shankh Mitra, Welltower, CEO salary 2025, highest paid CEO, Indian origin CEO, Elon Musk

शंख मित्रा: कोलकाता से दुनिया के दूसरे टॉप CEO तक का सफर, ₹821 मिलियन का ऐतिहासिक पैकेज (तस्वीर-X)

शंख मित्रा शिक्षा और शुरुआती जीवन

शंख मित्रा का जन्म और शुरुआती शिक्षा भारत में हुई। उन्होंने कोलकाता के प्रसिद्ध जादवपुर विश्वविद्यालय (Jadavpur University) से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। अमेरिका में उन्होंने कोलंबिया बिजनेस स्कूल (Columbia Business School) से MBA किया, जिसमें उन्होंने “Applied Value Investing” यानी निवेश और मूल्य आधारित रणनीतियों की पढ़ाई की। उनकी शिक्षा ने उनके करियर की मजबूत नींव रखी।

End of Feed