Tata Group Stocks: टाटा के किन शेयरों में बनेंगे कमाई के मौके, मार्केट गुरु से दूर करें कन्फ्यूजन

Tata Group Stocks: ET Now Swadesh की खास शो में मार्केट एक्सपर्ट Rajesh Agarwal ने Tata Group के शेयर में निवेशक किस स्ट्रैटजी के साथ कमाई के लिए पैसा लगाएं उसके बारे में बताया है। यदि आप भी टाटा के स्टॉक में पैसा लगाते हैं या लगाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Tata Group Stocks: टाटा समूह की टाटा केमिकल्स और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन जैसी कई कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिली। यह बढ़त टाटा संस के IPO को लेकर चर्चा के बीच देखने को मिल रही है। ET Now Swadesh की खास शो में मार्केट एक्सपर्ट Rajesh Agarwal ने Tata Chemical कंपनी को बहुत अच्छी कंपनी बताया और बताया कि इसका बहुत बड़ा बिजनेस है। यह न सिर्फ भारत में है बल्कि विदेश में भी इसका बिजनेस है।

Tata Group, ratan tata, tata group companies, ratan tata net worth, noel tata

टाटा ग्रुप स्टॉक्स।

Tata Chemical पर एक्सपर्ट ने क्या कहा

इस बार के टाटा केमिकल का रिजल्ट कमजोर रहे लेकिन जिस तरीके से आगे आने वाले दिनों में इंडस्ट्री का फ्यूचर है उसे देखते हुए इस शेयर को खरीदने की सलाह है। एक्सपर्ट ने आगे बताया कि हमारे क्लाइंट को उसी समय जब ये टूटा था तो हमने खरीदने के लिए रिकमेंड किया था और ये हमारी दिवाली पिक्स में भी था।

End of Feed