बिजनेस

Reliance Industries: सिर्फ इस डेट तक खरीदने पर ही मिलेंगे Reliance के बोनस शेयर, मिस न हो जाए तारीख, चूक जाएंगे बड़ा मौका

Reliance Industries Bonus Share: रिलायंस ने बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट 28 अक्टूबर तय की है। बोनस शेयरों के एलिजिबल होने के लिए, आपको रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक दिन पहले रिलायंस के शेयर खरीदने होंगे।

Image

कब तक खरीदने पर मिलेंगे Reliance के बोनस शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस देगी बोनस शेयर
  • रिकॉर्ड डेट है 28 अक्टूबर
  • कम से कम 1 दिन पहले रिलायंस के शेयर खरीदें

Reliance Industries Bonus Share: दिवाली से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया। रिलायंस मार्केट कैपिटल के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी और तेल-गैस सेक्टर की दिग्गज कंपनी है। रिलायंस अपने शेयरहोल्डर्स को 1:1 बोनस शेयर यानी हर 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर देने जा रही है। मगर क्या आप जानते हैं कि कब तक रिलायंस के शेयर खरीदने पर आपको बोनस शेयर मिल सकते हैं। आइए हम बताते हैं।

ये भी पढ़ें -

Reliance Bonus Share Record Date

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस ने बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट 28 अक्टूबर तय की है। बोनस शेयरों के एलिजिबल होने के लिए, आपको रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक दिन पहले रिलायंस के शेयर खरीदने होंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में टी+1 (ट्रेड डे + 1 डे) सेटलमेंट साइकिल चलता है। यानी जिस दिन आप खरीदेंगे, उसके एक दिन बाद तक वे डीमैट में क्रेडिट होते हैं। अब 28 अक्टूबर की जगह आपको 27 अक्टूबर को शेयर खरीदने होंगे। मगर 27 अक्टूबर को है रविवार और 26 अक्टूबर को है शनिवार, दोनों ही शेयर बाजार बंद रहेगा। ऐसे में आपको 25 अक्टूबर तक खरीदने होंगे।

35 लाख लोगों को होगा फायदा

35 लाख लोगों को रिलायंस के बोनस शेयर फ्री मिलेंगे। बता दें कि बोनस इश्यू से शेयरधारकों के पास जितने शेयर होंगे उनकी संख्या दोगुनी हो जाएगी। यानी किसी के पास रिलायंस के 200 शेयर हैं तो उसे अतिरिक्त 200 शेयर मिलेंगे, जिसके नतीजे में उसके पास कुल 400 शेयर हो जाएंगे। मगर शेयर की मार्केट वैल्यू भी आधी रह जाएगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article