Which sector is good to invest now in india: बाजार में बढ़त और गिरावट का दौर जारी है। मार्केट में एक अपट्रेंड भी दिख रहा हैं। थोड़ी बहुत वोलेटिलिटी निश्चित रूप से है, लेकिन सेक्टर चर्निंग बहुत है। इसके अलावा, कहां मौके नजर आ रहे हैं। इस बारे में ET Now Swadesh के साथ Dimensions Corporate के Ajay Srivastava ने मार्केट के महारथी शो में अपनी रणनीति बताई है।
किन सेक्टर्स में हैं निवेश के बेहतरीन मौके।
उनके मुताबिक बाजार में जितनी भी कंज्यूमर कंपनियां हैं, उनका ग्रोथ ट्रैक्शन नहीं है। ग्रोथ ट्रैक्शन में इनके दो मुद्दे हैं पहला डिमांड की कमी और दूसरा सेक्टर में नए खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर। बड़ी कंज्यूमर कंपनियां नई छोटी भारतीय कंपनियों से कंपटीशन में पीछे छूट रही हैं। ऐसे में कंज्यूमर कंपनियां अंडर परफॉर्म कर रही हैं और मार्केट से आगे भी करती रहेंगी।
यहां देखें पूरा वीडियो
लार्ज कैप सेक्टर में स्ट्रगल जारी
देश की लार्ज कैप सेक्टर आज स्ट्रगल कर रही हैं। चाहे रिलायंस हो या ग्रासिम, ग्रोथ के लिए बड़े इंडस्ट्री को स्ट्रगल करना पड़ रहा है। मिडकैप के मुकाबले लार्जकैप सेक्टर की कंपनियों की PE कम है, लेकिन ग्रोथ भी नहीं है। इसके बावजूद नई कंपनियों से ये पुरानी कंपनियां कंपीट कर रही हैं। सिर्फ Trent कंपनी ग्रोथ कर पायी हैं, जबकि अन्य सभी लार्जकैप कंपनियां दबाव में हैं। यहां तक की बैंक भी अंडर परफॉर्म कर रही हैं।
फार्मास्युटिकल सेक्टर बाजार में पसंद आ रहा है। इस सेगमेंट में खरीदारी कर सकते हैं। इस सेक्टर के लिए आगे गोल्डन पीरियड आ सकता है। इसके अलावा ऑटो और इंफ्रास्ट्रक्टर सेक्टर के साथ न्यू एज कंपनियां इंडिया की ग्रोथ स्टोरी में हिस्सेदार होंगी।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।