बिजनेस

Hyundai IPO GMP: लिस्टिंग पर नुकसान का संकेत दे रहा Hyundai IPO, निगेटिव हो गया GMP

Hyundai IPO Listing Date: हुंडई के शेयर का सबसे अधिक जीएमपी 570 रुपये रहा है, जिसमें काफी गिरावट आई है। 'ग्रे मार्केट प्रीमियम' शेयर प्राइस पर अनुमानित प्रीमियम को दर्शाता है, जो कि ग्रे-मार्केट या अनलिस्टेड मार्केट में चल रहा होता है।

Image

हुंडई आईपीओ की लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 22 अक्टूबर को हुंडई की लिस्टिंग
  • जीएमपी हो गया निगेटिव
  • करा सकता है नुकसान

Hyundai IPO Listing Date: हुंडई मोटर्स का IPO 15 अक्टूबर को खुलकर 17 अक्टूबर को बंद हुआ। अब 22 अक्टूबर को इसकी भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग होने जा रही है। हालांकि, हुंडई मोटर्स का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अगले मंगलवार को इसकी लिस्टिंग से पहले गिरावट का संकेत दे रहा है, जिससे संभावित रूप से इसकी शुरुआत फ्लैट या निगेटिव हो सकती है। आगे जानिए कितना है GMP।

ये भी पढ़ें -

करा सकता है नुकसान (Hyundai IPO GMP Today)

आईपीओ वॉच के अनुसार हुंडई का GMP +-15 रु है। यानी ये आईपीओ प्राइस (1960 रु) से 15 रु या 15 रु नीचे भी लिस्ट हो सकता है। हालांकि लिस्टिंग तक GMP और घट-बढ़ सकता है।

कहां तक गया था GMP (Hyundai IPO Listing Price)

इन्वेस्टरगेन डॉट कॉम के अनुसार हुंडई के शेयर का सबसे अधिक जीएमपी 570 रुपये रहा है, जिसमें काफी गिरावट आई है। 'ग्रे मार्केट प्रीमियम' शेयर प्राइस पर अनुमानित प्रीमियम को दर्शाता है, जो कि ग्रे-मार्केट या अनलिस्टेड मार्केट में चल रहा होता है।

भारत का सबसे बड़ा IPO (India's Largest IPO)

27,870 करोड़ का हुंडई का आईपीओ अब तक भारत का सबसे बड़ा IPO रहा। इसके आईपीओ को कुल 2.37 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी के आईपीओ को 98,991,410 शेयरों के मुकाबले 23,63,41,539 शेयरों के लिए आवेदन मिले।

इसके आईपीओ को रिटेल निवेशकों की तरफ से काफी कमजोर रेस्पॉन्स मिला। रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों के मुकाबले केवल 50 फीसदी शेयरों के लिए आवेदन आए। इसलिए पूरी उम्मीद है कि रिटेल कैटेगरी के सभी निवेशकों को शेयर मिल गए होंगे।

डिस्क्लेमर : यहां एक आगामी आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गई है। यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article