यूरेनियम सबसे ज्यादा कहां होता है, टॉप 5 में नहीं है अमेरिका, चीन और रूस

Uranium Production: संवर्धित यूरेनियम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार है। इसके अलावा परमाणु ऊर्जा की बढ़ती मांग से वैश्विक उत्पादन और आपूर्ति में तेजी आई है। आइए जानते हैं सबसे अधिक कहां उत्पादन होता है।

Uranium Production : दुनिया भर के देश लगातार बढ़ती बिजली की जरुरतों को पूरा करने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए परमाणु ऊर्जा (nuclear energy) की ओर फिर से ध्यान दे रहे हैं। परमाणु ऊर्जा प्लांट्स में इस्तेमाल होने वाला प्रमुख ईंधन यूरेनियम है। यही वजह है कि हाल के वर्षों में यूरेनियम की मांग और इसकी वैश्विक आपूर्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 2024 के आंकड़े बताते हैं कि कई देशों ने यूरेनियम उत्पादन बढ़ाया है, जबकि कुछ देशों में उत्पादन अभी भी सीमित है।

uranium production, nuclear energy, Kazakhstan uranium production, Canada uranium production, Namibia uranium production

दुनिया में किस देश में होता है सबसे अधिक यूरेनियम का उत्पादन, अमेरिका से आगे है भारत (तस्वीर-istock)

कजाकिस्तान बना दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक

visualcapitalist के मुताबिक लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार 2024 में कजाकिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम उत्पादक देश बना रहा। देश ने करीब 23,270 टन यूरेनियम का उत्पादन किया, जो वैश्विक उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा है। यह मात्रा दुनिया के किसी भी अन्य देश से काफी अधिक है। कजाकिस्तान कई वर्षों से यूरेनियम बाजार में अग्रणी बना हुआ है और उसकी मजबूत उत्पादन क्षमता ने उसे इस क्षेत्र में नंबर-वन बनाए रखा है।

End of Feed