Stock Market: पहले जब हुआ था ' 400 पार ' तब कहां था Sensex-GDP और रुपया, जानें 40 साल में कितना बदला

GDP, Stock Market & Rupee History: भारतीय जीडीपी का आकार 1984 में 212.16 अरब डॉलर था। ये अब बढ़कर 3.9 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। वहीं 1984 के अंत में भारत का विदेशी भंडार 5.6 अरब डॉलर था। 17 मई, 2024 तक, यह 648.7 अरब डॉलर हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 40 साल पहले हुई थी 400 सीटें पार
  • कांग्रेस ने 1984 में जीती थीं 414 सीटें
  • तब सेंसेक्स 300 के भी नीचे था

GDP, Stock Market & Rupee History: इस बार के आम चुनावों से पहले BJP ने एक नारा दिया - अबकि बार, 400 पार। यानी इस बार BJP का गठबंधन NDA 400 सीटें पार कर जाएगा। 1 जून को एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। इनमें से कुछ में एनडीए को 400 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। माना जा रहा है कि अगर मौजूदा सरकार मजबूती के साथ वापसी करती है तो शेयर बाजार में भारी तेजी आएगी। भारत में पहले चुनाव 1952 में हुए थे। तब से लेकर अब तक केवल एक बार ऐसा हुआ है कि कोई पार्टी 400 से अधिक सीटें लेकर आई हो। 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस को 414 सीटें मिली थीं। तब शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया और GDP कहां थी, आइए जानते हैं।

GDP, Stock Market & Rupee History

जीडीपी, शेयर बाजार और रुपये का इतिहास

ये भी पढ़ें -

End of Feed