Ather Energy IPO GMP : कहां पहुंचा Ather IPO GMP, निवेशकों में होड़; आखिर क्यों है इसका इतना क्रेज?

Ather Energy IPO GMP : Ather Energy का IPO 28 अप्रैल से खुलेगा और यह FY2026 का पहला मेनबोर्ड इश्यू है। ग्रे मार्केट में शेयर ₹5 के मामूली प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी ₹2,626 करोड़ के फ्रेश इश्यू से जुटाए फंड से नई फैक्ट्री लगाएगी और कर्ज चुकाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • Ather Energy IPO का प्राइस बैंड ₹304-₹321 और लॉट साइज 56 शेयर का है।
  • ग्रे मार्केट प्रीमियम सिर्फ ₹5, जो लिस्टिंग गेन को लेकर अनिश्चितता दिखाता है।
  • लिस्टिंग 6 मई को NSE और BSE पर होगी, अलॉटमेंट की तारीख 2 मई तय है।

Ather Energy IPO GMP : Ather Energy का IPO 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक खुलेगा, जिसमें एंकर निवेशकों के लिए बोली आज यानी 25 अप्रैल को ही शुरू हो चुकी है। यह FY2026 का पहला मेनबोर्ड IPO है। Ather Energy के शेयर ग्रे मार्केट में ₹5 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जो इसके प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर ₹321 के मुकाबले करीब 1.56% की बढ़त दर्शाते हैं। हालांकि, 22 अप्रैल को यह GMP ₹40 तक गया था, जबकि 25 अप्रैल को यह ₹5 तक गिर गया, जो निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है।

Ather Energy IPO GMP

एथर एनर्जी IPO

IPO का प्राइस बैंड और लॉट साइज

  • प्राइस बैंड: ₹304 - ₹321 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 56 शेयर (₹14,766 का कुल मूल्य)
  • इश्यू साइज: ₹2,626 करोड़ का फ्रेश इश्यू + 1.1 करोड़ शेयर का OFS

End of Feed