बिजनेस

Maruti Suzuki Q4 Results 2025: मारुति सुजुकी के तिमाही नतीजे आए, Q4 में 1.04% की गिरावट, मुनाफा 3911.10 करोड़ रु पर

Maruti Suzuki Q4 Results 2025: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4) में 1.04% की मामूली गिरावट के साथ ₹3911.10 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। हालांकि कंपनी का कुल राजस्व बढ़ा है, लेकिन लागत बढ़ने और बिक्री में सुस्ती के चलते मुनाफे में गिरावट देखी गई है।

Image

मारुति सुजुकी रिजल्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • कंपनी का Q4 नेट प्रॉफिट ₹3952.60 करोड़ से घटकर ₹3911.10 करोड़ पर आया।
  • कंपनी की कुल आय 5.33% बढ़कर ₹41,932.30 करोड़ हो गई है।
  • प्रबंधन के अनुसार, कमोडिटी कीमतों और मार्केट डिमांड में उतार-चढ़ाव ने मुनाफे को प्रभावित किया।

Maruti Suzuki Q4 Results 2025: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को चौथी तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे घोषित किए, जिसमें कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1.04% की गिरावट के साथ ₹3911.10 करोड़ पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह मुनाफा ₹3959 करोड़ रहा था। कंपनी ने बताया कि लागत में बढ़ोतरी और वाहनों की मांग में मामूली सुस्ती के चलते मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कंपनी की कुल आय में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।

अन्य जानकारी

  • कुल आय: ₹38,235 करोड़ (पिछले वर्ष ₹37,777 करोड़)
  • ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन: मामूली घटकर 11.2% पर
  • सेल्स वॉल्यूम: घरेलू बिक्री में हल्की गिरावट, एक्सपोर्ट स्थिर

कंपनी का बयान

मारुति सुजुकी के प्रवक्ता ने कहा, "मूल्य वृद्धि, उत्पादन लागत और उपभोक्ता रुझानों ने कंपनी की कमाई को प्रभावित किया है। आने वाले समय में नई लॉन्च और इलेक्ट्रिक वाहन योजना से सुधार की उम्मीद है।"

मारुति सुजुकी शेयर प्राइस में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट

रिजल्ट के बीच मारुति सुजुकी के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। मारुति सुजुकी शेयर लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो यह 2.06 फीसदी की गिरावट के साथ 11,649 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसने आज 11,630 रुपये का लो और 12,046 रुपये का हाई बनाया। इस दौरान मारुति सुजुकी का मार्केट कैप करीब 3.66 लाख करोड़ रुपये रहा।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article