क्या प्रॉपर्टी दूर कर सकती है आपकी आर्थिक परेशानी? जानिए कब फायदेमंद होता है Loan लेना

Loan Against Property Guide: क्या आपको भी लगता है कि पैसों की एक बड़ी जरूरत आने पर घर, फ्लैट या दूसरी प्रॉपर्टी के बदले लोन लेना एक समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है। अगर हां तो ऐसा नहीं है।

Loan Against Property Guide: कई लोगों के पास घर, फ्लैट या दूसरी प्रॉपर्टी तो होती है लेकिन किसी बड़े खर्च के लिए पर्याप्त नकदी नहीं होती। ऐसी स्थिति में प्रॉपर्टी बेचने के बजाय उसके बदले Loan लिया जा सकता है। इसे Loan Against Property यानी LAP कहा जाता है। इसमें आपकी प्रॉपर्टी बैंक या वित्तीय संस्था के पास सिक्योरिटी के तौर पर गिरवी रहती है और उसके बदले आपको लोन मिलता है। हालांकि, बैंक आपको एक बड़ी रकम उधार देने के लिए तैयार है, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उतना लोन ले लेना चाहिए।

Loan Against Property

Loan Against Property कब लेना होगा सही (Photo: iStock)

Loan Against Property क्या होता है?

Loan Against Property एक Secured Loan है। इसमें आपका घर, फ्लैट या दूसरी योग्य प्रॉपर्टी लोन के बदले गिरवी रखी जाती है। बैंक के पास लोन के बदले सिक्योरिटी होती है, इसलिए इसकी ब्याज दर अक्सर Unsecured Personal Loan की तुलना में कम हो सकती है। यही वजह है कि अगर किसी व्यक्ति को बड़ी रकम की जरूरत है तो Personal Loan के मुकाबले Loan Against Property एक विकल्प हो सकता है।

End of Feed