BSNL: कब आएगी BSNL की 4G सर्विस,जानें सरकार का क्या है जवाब,टैरिफ बढ़ने से भारी डिमांड में SIM

BSNL 4G: 5 जी के दौर में बीएसएनएल अभी 3जी सेवाएं दे रही है। कंपनी कब 4G सर्विस शुरू करेगी, इसको लेकर सरकार और कंपनी ने अभी तक कोई समयसीमा नहीं बताई है। इस समय बीएसएनएल ने भारत में अपना 4जी स्टैक विकसित कर रहा है।

BSNL 4G: जियो (Jio), एयरटेल (Airtel), वोडाफोन इंडिया (Vodafone India) ने जब से अपने टैरिफ बढ़ाए हैं, उसके बाद से बीएसएनएल की चांदी हो गई है। बड़े पैमाने पर देश में बीएसएनएल (BSNL) की सिम डिमांड है। इस बीच संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है बीएसएनएल के 4जी प्रौद्योगिकी से जुड़े पूरे ढांचे (स्टैक) को राष्ट्रीय गौरव की नजर से देखा जाना चाहिए, क्योंकि दूरसंचार निगम मौजूदा प्रौद्योगिकियों को चुनने के बजाय स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के कठिन रास्ते पर चल रहा है। हालांकि कंपनी कब 4G सर्विस शुरू करेगी, इसको लेकर समयसीमा उन्होंने नहीं बताई है। परेशान करने वाली बात है कि 5 जी के दौर में बीएसएनएल अभी 3जी सेवाएं दे रही है।

BSNL

बीएसएनएल सर्विस

स्वदेशी पर बीएसएनएल का फोकस

मंत्री ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 4जी सेवाओं की कमर्शियल शुरुआत के लिए कोई विशिष्ट समयसीमा बताने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि दैनिक लक्ष्य निर्धारित करने के लिए एक इकाई बनाई जा रही है और वह स्वयं लक्ष्यों की निगरानी करेंगे।सिंधिया ने कहा कि मैं आपसे केवल इतना वादा कर सकता हूं कि तेजस, बीएसएनएल, टीसीएस, सीडीओटी के साथ-साथ हमारी सभी कंपनियां एक साथ मिलकर एक पीएमयू बना रही हैं और वह पीएमयू साप्ताहिक या मासिक नहीं, बल्कि दैनिक लक्ष्य निर्धारित करेगा और उन लक्ष्यों की निगरानी मैं और दूरसंचार सचिव करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को केवल सेवाओं का आपूर्तिकर्ता नहीं बनना चाहिए, बल्कि हमें उत्पादों का आपूर्तिकर्ता भी बनना चाहिए, इसलिए आपने (बीएसएनएल ने) भारत में अपना 4जी स्टैक विकसित करने का कठिन रास्ता चुना है।

End of Feed