सोमवार को शेयर बाजार में क्या होगा? गिरावट जारी रहेगी या लौटेगी तेजी, जानें सबकुछ

शेयर बाजार निवेशकों को ईरान युद्ध शुरू होने से झटका लगा है। पिछले हफ्ते बाजार में बड़ी गिरावट थी। अब निवेशकों की उम्मीद नए हफ्ते से है।

भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते बड़ी गिरावट रही। अब निवेशकों की नजरें सोमवार से शुरू होने वाले नए हफ्ते पर हैं। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के कंपनियों के नतीजों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

Share Market

शेयर बाजार की चाल

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि अमेरिका-ईरान संघर्ष, होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली जहाजों की आवाजाही और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव वैश्विक बाजारों की धारणा को प्रभावित करेंगे। वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक समीक्षा बैठक में ब्याज दरों और महंगाई पर दिए जाने वाले संकेत निवेशकों के लिए अहम रहेंगे। उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर निवेशक जून महीने के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे, क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार का संकेत मिलेगा।

End of Feed