SBI से 8 लाख के कार लोन पर कितनी बनेगी ईएमआई?

क्या आप भी नई कार लेने का सपना देख रहे हैं, लेकिन EMI का हिसाब-किताब सोचकर कन्फ्यूज हो जाते हैं? अक्सर लोग कार खरीदने से पहले यही सोचते हैं कि बैंक से लोन तो मिल जाएगा, लेकिन हर महीने कितनी किस्त (EMI) चुकानी होगी, ये सबसे बड़ा सवाल होता है। खासकर जब बात देश के सबसे भरोसेमंद बैंक SBI की आती है, तो जानना जरूरी है कि ₹8 लाख के कार लोन पर आपकी जेब से हर महीने कितनी रकम निकलेगी।

भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है, अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और पैसों की कमी वजह से लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। कोई भी गाड़ी या घर खरीदने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इतनी महंगी चीज लेने के लिए आपको लोन लेना पड़ेगा और फिर हर महीने कितनी EMI देनी पड़ेगी। खासतौर पर अगर आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI से कार लोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह जानकारी काम की है।

SBI Car Loan

कार लोन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों को नई कार खरीदने के लिए आसान शर्तों पर लोन देता है। SBI की वेबसाइट के मुताबिक, नई कार लोन की ब्याज दर आमतौर पर 8.85% से शुरू होती है, जबकि अधिकतम अवधि 7 साल यानी 84 महीने तक मिल सकती है। EMI की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितने साल के लिए लोन लेते हैं और ब्याज दर कितनी है।

End of Feed