शेयर बाजार में फिर धमाल मचाने को तैयार मुकेश अंबानी की कंपनी RIL, ये है बड़ा कारण

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तेल-से-रसायन, रिटेल और जियो टेलीकॉम सेक्टर में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। रिटेल और नई ऊर्जा क्षेत्रों में तेजी और आने वाले आईपीओ से RIL के शेयर में तेजी आने की संभावना है। आइए जानते हैं ब्रोकरेज फर्मों की RIL शेयर पर क्या है राय?

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने Q2FY26 में जोरदार प्रदर्शन दर्ज किया है, जिसने इसके शेयरों पर अच्छा असर डाला है। कंपनी के यह शानदार नतीजे मुख्य रूप से इसके तेल-से-रसायन (O2C), रिटेल और टेलीकॉम बिजनेस की बढ़त की वजह से आए हैं। खासकर O2C सेक्टर RIL के लिए बेहद अहम है क्योंकि इसी के जरिए भविष्य में अपनी सहायक कंपनियों की लिस्टिंग की योजना बनाई जा रही है।

RIL Share Price

शानदार नतीजों के पीछे की वजह

RIL की कुल कमाई (EBITDA) Q2FY26 में ₹45,885 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 17.5% ज्यादा है। इसमें O2C सेक्टर की रिकवरी ने सबसे बड़ा योगदान दिया। हालांकि कच्चे तेल की प्रोसेसिंग पर प्रति टन कमाई में 5% की गिरावट आई है, जो कच्चे तेल की बढ़ती खरीद लागत की वजह से है। रिटेल सेक्टर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। साल-दर-साल राजस्व में 19% की बढ़त हुई और यह ₹79,128 करोड़ तक पहुंच गया। इसमें कंपनी के ऑपरेशन सुधार और डार्क स्टोर्स के विस्तार का बड़ा योगदान रहा। रिलायंस रिटेल अब 600 डार्क स्टोर्स चला रही है, जो उसके 20,000 स्टोर्स के पूरे नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं।

End of Feed