बिजनेस

Best Battery Stocks: बैटरी स्टॉक्स का क्या है फ्यूचर, किन शेयरों में लगाएं पैसा, जानें अमारा राजा और Exide का टार्गेट

Expert on Best Battery Stocks: जानकारों का मानना है कि कई कारणों से बैटरी की डिमांड भारत में बढ़ रही है। इससे बैटरी कंपनियों का बिजनेस बढ़ेगा और उनके शेयरों में तेजी आएगी।

Image

बैटरी स्टॉक्स का फ्यूचर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बैटरी शेयरों पर रखें नजर
  • इन शेयरों का फ्यूचर है बेहतर
  • बढ़ रही बैटरी की डिमांड

Battery Stocks: टीवी के रिमोट से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल तक, बैटरी का इस्तेमाल हमारी डेली लाइफ खूब में होता है। भारत में रिन्यूएबल एनर्जी पर अधिक फोकस किया जा रहा है, जिससे बैटरी की मांग नई ऊंचाइयों पर पहुँच गई है। जानकारों का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे ईवी बैटरियों की मांग बढ़ रही है। सरकारी इन्सेंटिव, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट और ईवी के लिए उपभोक्ताओं की जरूरतों पर दिया जा रहा ध्यान बैटरी स्टॉक्स में ग्रोथ के बड़े और अहम फैक्टर हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन बैटरी शेयरों को इस समय खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता है

ये भी पढ़ें -

एक्साइड इंडस्ट्रीज

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार मार्केट एक्सपर्ट प्रियंका लिमये ने एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयरों में दो टार्गेट के साथ खरीदारी की सलाह दी है। इनमें पहला टार्गेट है 680 रु और दूसरा टार्गेट है 770 रु। फिलहाल इसका शेयर बीएसई पर 568 रु पर है। यहां से 770 रु के टार्गेट के लिए ये शेयर 26 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

अमारा राजा एनर्जी

अमारा राजा एनर्जी का शेयर आज 2.85 फीसदी की कमजोरी के साथ 1620 रु पर है। मगर इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट ने 1750 रु का टार्गेट दिया है। यानी ये यहां से 8 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

बैटरी कंपनियों के शेयरों का एक साल का रिटर्न(List of Top Batteries Stocks in India)

शेयर का नामएक साल का रिटर्न
अमारा राजा147.8%
एक्साइड इंडस्ट्रीज143.4%
इंडो नेशनल47.9%
वारी टेक्नोलॉजीज265%
स्टैंडर्ड बैटरीज228.6%
पैनासोनिक कार्बन इंडिया44.7%

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी और ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयरों पर राय मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article