बिजनेस

Top Cement Stocks: सीमेंट कंपनियों के शेयरों में 10% तक की तेजी, जोरदार डिमांड की उम्मीद से मिल रहा फायदा

Top Cement Stocks to Invest : सीमेंट सेक्टर में तेजी की उम्मीद है। इससे गुरुवार को सीमेंट कंपनियों के शेयरों में तेजी है। वहीं इंडिया सीमेंट्स और अल्ट्राटेक की बीच ब्लॉक डील भी होने जा रही है।

Image

सीमेंट शेयरों में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सीमेंट शेयरों में तेजी
  • 10% तक का उछाल
  • मांग में तेजी की उम्मीद

Cement Stocks: गुरुवार को सीमेंट कंपनियों के शेयरों में तेजी दिख रही है। करीब 10 बजे अल्ट्राटेक सीमेंट में 5.6 फीसदी और ओरिएंट सीमेंट में 9.7 फीसदी की तेजी है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक कुल मिलाकर सीमेंट सेक्टर मांग के मामले में बहुत अच्छी स्थिति में है। सीमेंट की कीमतों में सुधार की संभावना और लागत में कमी से इसे फायदा मिलने की उम्मीद है। उनके मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में सीमेंट की मांग हाई रहने की उम्मीद है। कल भी सीमेंट कंपनियों के शेयरों ने अच्छा परफॉर्म किया था। आगे जानिए आज किस शेयर में कितनी तेजी है।

ये भी पढ़ें -

List of Top Cement Stocks

बेस्ट सीमेंट्स शेयर का नाम

कितनी है तेजी (BSE पर करीब 10 बजे)
इंडिया सीमेंट्स शेयर9.85 फीसदी
ओरिएंट सीमेंट शेयर9.47 फीसदी
श्री दिगविजय सीमेंट शेयर5.38 फीसदी
अल्ट्राटेक सीमेंट शेयर5.63 फीसदी
जेके लक्ष्मी सीमेंट शेयर7.36 फीसदी
केसीपी शेयर4.93 फीसदी
प्रिज्म जॉनसन शेयर4.61 फीसदी
उदयपुर सीमेंट शेयर4 फीसदी
सागर सीमेंट्स शेयर3.57 फीसदी
मंगलम सीमेंट शेयर3.95 फीसदी

अल्ट्राटेक और इंडिया सीमेंट्स की बड़ी डील

अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडिया सीमेंट में एक डील होने जा रही है। डील के तहत अल्ट्राटेक इंडिया सीमेंट्स में निवेश करेगी। अल्ट्राटेक इंडिया सीमेंट्स की 23 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए 267 रुपये के हिसाब से शेयर खरीदे जाएंगे। अल्ट्राटेक इंडिया सीमेंट्स के 7.06 करोड़ शेयर खरीदेगी। यानी डील की कुल राशि करीब 1,900 करोड़ रुपये की होगी।

इस खबर के बीच आज इन दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article