Systematic Withdrawal Plan: सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) एक ऐसी फाइनेंशियल स्ट्रेटेजी है, जो म्यूचुअल फंड निवेशकों को अपनी निवेश की गयी रकम से रेगुलर अंतराल पर एक निश्चित राशि निकालने की सुविधा देती है। यह योजना उन लोगों के लिए विशेष रूप से काम की है, जो अपने निवेश से रेगुलर इनकम प्राप्त करना चाहते हैं। जैसे कि रिटायरमेंट के बाद या फाइनेंशियल लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत। एसडब्ल्यूपी में निवेशकों को फ्लेक्सिबल और अनुशासित तरीके से पैसा निकालने की सुविधा मिलती है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिरता बनी रहती है। आइए जानते हैं इसके 5 बड़े फायदों के बारे में।
ये भी पढ़ें -
रिटायर्ड लोगों के लिए उपयोगी
एसडब्लूपी का पहला बड़ा फायदा यह है कि एसडब्ल्यूपी रेगुलर इनकम का सोर्स होता है। यह विशेष रूप से रिटायर्ड लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें अपने मासिक खर्चों के लिए एक निश्चित राशि की आवश्यकता होती है। निवेशक अपनी जरूरतों के अनुसार पैसा निकालने के लिए मासिक, तिमाही या सालाना विदड्रॉल का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिससे उनकी वित्तीय योजना सुचारू रूप से चलती है।
टैक्स में फायदा
दूसरा, एसडब्ल्यूपी टैक्स एफिशिएंसी प्रदान करता है। म्यूचुअल फंड विदड्रॉल को कैपिटल गेन्स माना जाता है, यह लंबी अवधि के लिए टैक्स बेनेफिट दे सकता है, खासकर इक्विटी म्यूचुअल फंड में, जहां टैक्स रेट कम होती है। यह निवेशकों को टैक्स के बोझ को कम करने में मदद करता है।
बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाव
तीसरा, यह निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाने में मदद करता है। विदड्रॉल एक निश्चित राशि या यूनिट के रूप में होती है, निवेशक पर बाजार की अस्थिरता का सीधा प्रभाव नहीं पड़ता। इससे इंवेस्टमेंट वैल्यू स्थिर रहती है और जोखिम कम होता है।
फ्लेक्सिबल ऑप्शन
चौथा फायदा यह है कि एसडब्ल्यूपी फ्लेक्सिबल ऑप्शन होता है। निवेशक अपनी आवश्यकताओं के अनुसार विदड्रॉल की राशि और समय को एडजस्ट कर सकते हैं। यदि उनकी वित्तीय जरूरतें बदलती हैं, तो वे योजना में बदलाव कर सकते हैं, जो इसे अत्यधिक अनुकूल बनाता है।
वेल्थ क्रिएशन में मददगार
पांचवां, एसडब्ल्यूपी निवेश को बनाए रखने में मदद करता है। यह सुनिश्चित करता है कि पूरी निवेश राशि एक बार में न निकाला जाए, जिससे बकाया राशि बाजार में निवेशित रहती है और उस पर रिटर्न का लाभ उठाने में मदद मिलती है। इससे लॉन्ग टर्म में वेल्थ क्रिएशन को बढ़ावा मिलता है।
