बिजनेस

Bajaj Finance Bonus Share: बजाज फाइनेंस देगी 3-3 गिफ्ट्स, डिविडेंड के साथ-साथ बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान

Bajaj Finance Stock Split: जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के नतीजों की घोषणा के साथ ही बजाज ग्रुप की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस ने अपने शेयरधारकों के लिए तीन गिफ्ट्स का ऐलान किया है। इनमें डिविडेंड, बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट शामिल हैं।

Image

बजाज फाइनेंस देगी 3-3 गिफ्ट्स

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज फाइनेंस देगी बोनस शेयर
  • साथ ही किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान
  • दोनों के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित

Bajaj Finance Stock Split: जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के नतीजों की घोषणा के साथ ही बजाज ग्रुप की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस ने अपने शेयरधारकों के लिए तीन गिफ्ट्स का ऐलान किया है। इनमें डिविडेंड, बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट शामिल हैं। बजाज फाइनेंस के बोर्ड ने 29 अप्रैल को हुई अपनी बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 44 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की थी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 30 मई तय की गई थी।

ये भी पढ़ें -

बजाज फाइनेंस बोनस शेयर

सेंसेक्स की लीडिंग एनबीएफसी बजाज फाइनेंस ने अब अन्य 2 कॉर्पोरेट एक्शंस के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि बोनस शेयर प्राप्त करने और स्टॉक स्प्लिट में हिस्सा लेने के लिए कौन पात्र होगा।

बजाज ग्रुप की कंपनी ने 4:1 के अनुपात में बोनस इश्यू की भी घोषणा की थी। इसका मतलब है कि पात्र शेयरधारकों को 1 रुपये फेस वैल्यू के हर इक्विटी शेयर के बदले 1 रुपये फेस वैल्यू के 4 बोनस इक्विटी शेयर मिलेंगे।

बजाज फाइनेंस बोनस रिकॉर्ड डेट 2025

यह तय करने के लिए कि 4:1 अनुपात में बोनस शेयर प्राप्त करने के लिए कौन पात्र होगा, बजाज फाइनेंस ने सोमवार, 16 जून 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है।

बजाज फाइनेंस स्टॉक स्प्लिट 2025

वहीं बजाज फाइनेंस अपने शेयरों को 1:2 के अनुपात में स्प्लिट करने के लिए भी तैयार है, जिसका मतलह है कि हर शेयर 2 शेयरों विभाजित किया जाएगा।

बजाज फाइनेंस स्टॉक स्प्लिट रिकॉर्ड डेट

यह तय करने के लिए कि 1:2 स्टॉक स्प्लिट के लिए कौन पात्र होगा, बजाज फाइनेंस ने सोमवार, 16 जून 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article