क्या है SEBI PRIM, एक्सपर्ट ने बताया कैसे यह अच्छे इन्वेस्टर्स को खराब Mutual Fund से बचाएगा?

अगर आप लगातार म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं या बचत का बड़ा हिस्सा म्यूचुअल फंड्स में डालना चाहते हैं, तो अक्सर गूगल पर बेस्ट म्यूचुअल फंड सर्च करके देखते हैं। लेकिन, अब सेबी ने इसका सॉलिड तरीका पेश किया है।

What is SEBI PRIM for Mutual Fund : स्मार्टफोन, इंटरनेट, फिनटेक और UPI ने निवेश को चुटकियों का खेल बना दिया है। अब किसी के लिए भी निवेश करना मुश्किल काम नहीं है। बल्कि, बड़ी चुनौती यह है कि निवेश का सही तरीका क्या है। म्यूचुअल फंड में एकमुश्त या SIP के जरिये निवेश करना मौजूदा दौर का सबसे मजबूत इन्वेस्टमेंट ट्रेंड है। लेकिन, ज्यादातर निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले सही रिसर्च कैसे करनी है, यह भी नहीं आता है। निवेशकों की इस दुविधा को देखते हुए बाजार नियामक SEBI ने PRIM यानी पोर्टफोलिया मैनेजर्स रूट फॉर इन्वेस्टमेंट इन म्यूचुअल फंड को मंजूरी दी है।

SEBI PRIM Mutual Fund

सेबी ने मंजूर की नई व्यवस्था

क्या है PRIM?

SEBI ने ₹25 लाख या इससे ज्यादा के म्यूचुअल फंड को मैनेज करने के लिए Professional Mutual Fund Portfolio Management का नया रास्ता PRIM मंजूर किया है। Dezerv के को फाउंडर संदीप जेठवानी (Sandeep Jethwani) के मुताबिक आज निवेशकों के सामने असली मुश्किल निवेश के साधनों को एक्सेस करने की नहीं, बल्कि पोर्टफोलियो मैनेजमेंट (Portfolio management) की है, यानी कौन से फंड को रखना चाहिए। उनमें कितना अलोकेशन (Allocation) करना है, कब फंड्स को रीबैलेंस करना है और मार्केट सायकल के दौरान अनुसाशन कैसे बनाए रखना है। निवेशकों की इन चुनौतियों को समझते हुए अच्छे और गंभीर निवेशकों के लिए SEBI ने PRIM को मंजूरी दी है।

End of Feed