Leave Travel Allowance: LTA क्या है, कैसे करें क्लैम, जानिए सबकुछ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 18, 2024, 05:01 PM IST

Leave Travel Allowance: वेतनभोगी टैक्सपेयर्स के लिए छूटों और कटौतियों में अवकाश यात्रा भत्ता (LTA) भी आता है। यह सीटीसी का एक पार्ट होता है। आइए जानते हैं एलटीए क्या है। बेनिफिट्स का क्लैम कैसे कर सकते हैं।

Leave Travel Allowance: पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) का विकल्प चुनने वाले वेतनभोगी टैक्सपेयर्स को उन छूटों और कटौतियों के बारे में पता होना चाहिए जिनका क्लैम वे अपने टैक्स को कम करने के लिए कर सकते हैं। अवकाश यात्रा भत्ता (LTA) ऐसी ही एक छूट है जो वेतनभोगी टैक्सपेयर्स LTA का क्लैम कर सकते हैं अगर यह उनके वेतन या कॉस्ट टू कंपनी (CTC) स्ट्रक्टर का हिस्सा है। हालांकि LTA का क्लैम करने के लिए कुछ प्रतिबंध और सीमाएं हैं और टैक्सपेयर्स को इसका पूरा लाभ प्राप्त करने के लिए इन जटिलताओं को समझने की जरुरत है। आइए जानते हैं एलटीए के तहत बेनिफिट्स का क्लैम कैसे कर सकते हैं और इसके लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं।

Leave Travel Allowance, What is LTA, How to Claim LTA, Salaried Taxpayers

एलटीए के बारे में जानिए सबकुछ (तस्वीर-Canva)

अवकाश यात्रा भत्ता या LTA क्या है?

अवकाश यात्रा भत्ता या LTA आमतौर पर आपके वेतन का एक पार्ट है। यह छुट्टियों के दौरान आपकी यात्रा खर्चों को कवर करता है। संबंधित कर्मचारी के साथ यात्रा करने वाले परिवार के सदस्यों के लिए यात्रा से जुड़े खर्चों को भी छूट के रूप में अनुमति दी गई है। एलटीए यात्रा के दौरान होटल में ठहने या भोजन पर होने वाले खर्च को कवर नहीं करता है। एलटीए क्लैम करने के लिए, कर्मचारी को आम तौर पर समय सीमा के भीतर नियोक्ताओं को यात्रा व्यय के दस्तावेजी सबूत जमा करने की जरुरत होती है।

End of Feed