ELSS Funds: ELSS का डबल धमाल ! टैक्स बचाओ और शानदार रिटर्न पाओ, एक्सपर्ट की नजर से समझिए

ELSS Mutual Fund: टैक्स विशेषज्ञों का कहना है कि आयकर कानून की धारा 80सी के तहत शामिल किए गए टैक्स बचत वाले विकल्पों में से ‘इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम’ (ईएलएसएस) कहीं बेहतर विकल्प है।

KEY HIGHLIGHTS
  • म्यूचुअल फंड होते हैं ELSS
  • टैक्स सेविंग का मिलता है लाभ
  • लॉन्ग टर्म में पाएं शानदार रिटर्न

ELSS Mutual Fund: टैक्सपेयर मार्च का महीना करीब आते ही अक्सर टैक्स बचाने वाले विभिन्न विकल्पों की तलाश में जुट जाते हैं। लेकिन इन विकल्पों के साथ यह जानना भी जरूरी है कि टैक्स बचत की कौन सी योजना रिटर्न और जरूरत पड़ने पर तुरंत कैश उपलब्ध कराने के मामले में बेहतर है। टैक्स विशेषज्ञों का कहना है कि आयकर कानून की धारा 80सी के तहत शामिल किए गए टैक्स बचत वाले विकल्पों में से ‘इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम’ (ईएलएसएस) कहीं बेहतर विकल्प है। टैक्स विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि टैक्स बोझ कम करने के लिए व्यक्ति को धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की बचत करने के अलावा 80 डी (स्वास्थ्य बीमा) और धारा 80सीसीडी के तहत एनपीएस का भी लाभ उठाना चाहिए। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में 50,000 रुपये के योगदान पर अतिरिक्त टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है।

Tax saving mutual funds

म्यूचुअल फंड होते हैं ELSS

ये भी पढ़ें -

End of Feed