बिजनेस

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने 83 करोड़ रु में बेचा डुप्लेक्स अपार्टमेंट, 4 साल में कमाए 52 करोड़!

Amitabh Bachchan Oshiwara Duplex Apartment sell: अमिताभ बच्चन ने मुंबई के ओशिवारा में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा है, जिसे 31 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। यह अपार्टमेंट जिसे पहले अभिनेत्री कृति सनोन ने किराए पर लिया था। यह 5704 वर्ग फुट में फैला है। बच्चन परिवार के पास कई प्रॉपर्टी हैं और वे रियल एस्टेट में निवेश करना जारी रखते हैं।

Image

बिग बी ने बेचा डुप्लेक्स अपार्टमेंट

Amitabh Bachchan Oshiwara Duplex Apartment sell: बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी उपनगर के ओशिवारा इलाके में एक लग्जरी रेजिडेंशियल टावर में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा है। इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट को अमिताभ बच्चन ने अप्रैल 2021 में 31 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्क्वायर यार्ड्स द्वारा रिव्यू किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों से पता चला है कि उसी अपार्टमेंट को नवंबर 2021 में अभिनेत्री कृति सनोन को 10 लाख रुपये के मासिक किराए और 60 लाख रुपये की सेक्योरिटी डिपॉजिट राशि पर किराए पर दिया गया था।

इतना बड़ा है यह अपार्टमेंट

प्रीमियम डुप्लेक्स अपार्टमेंट 5,704 वर्ग फुट से अधिक के निर्मित क्षेत्र और 5,185.62 वर्ग फुट के कालीन एरिया में फैला हुआ है। इसमें 4,800 वर्ग फुट में फैली एक छत भी है। खरीदार ने 17 जनवरी को हुए डील रजिस्ट्रेशन के लिए 4.98 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। खरीदार को टावर में मैक्नाइज्ड कार पार्किंग स्थलों तक एक्सक्लूसिव पहुंच भी मिलेगी।

मुंबई में बच्चन परिवार की कई प्रॉपर्टी

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चन परिवार के पास मुंबई में कई प्रॉपर्टी हैं, जिनमें जुहू में जलसा, प्रतीक्षा और जनक बंगले शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों में अमिताभ बच्चन और उनके परिवार ने मुंबई के बोरीवली और मुलुंड उपनगरों में प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में कई अपार्टमेंट खरीदे हैं। उन्होंने हाल ही में ओशिवारा में एक कॉमर्शियल प्रोजेक्ट में करीब 8,400 वर्ग फुट में फैले 4 ऑफिस भी करीब 29 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

Amitabh Bachchan

बच्चन परिवार के पास मुंबई में कई प्रॉपर्टी

पैसे वालों के लिए रियल एस्टेट टॉप निवेश विकल्प

रियल एस्टेट हाई नेटवर्थ संपत्ति वाले व्यक्तियों के लिए टॉप निवेश विकल्प बना हुआ है। बॉलीवुड हस्तियां और खेल हस्तियां सक्रिय रूप से प्रॉपर्टी खरीद रही हैं। इन एसेट्स के मूल्य को न केवल व्यक्तिगत उपयोग के लिए बल्कि एक आकर्षक निवेश अवसर के रूप में भी पहचान रही हैं जो उनके बढ़ते धन पोर्टफोलियो में योगदान कर सकती हैं।

इन अभिनेताओं ने भी किया निवेश

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जैसे अभिनेता, निर्माता और निर्देशकों सहित बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियों ने विभिन्न रियल एस्टेट उपक्रमों में सक्रिय रूप से निवेश किया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article