क्या होता है देश का चालू खाता? अप्रैल-मई में रहा 2.8 अरब डॉलर का सरप्लस

India Current Account: आरबीआई के अनुसार अप्रैल-मई 2026 में भारत का चालू खाता 2.8 अरब डॉलर के सरप्लस में रहा। सेवा निर्यात और प्रवासी भारतीयों के रेमिटेंस में बढ़ोतरी से बाहरी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।

India Current Account : चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले दो महीनों में भारत की अर्थव्यवस्था के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल और मई 2026 के दौरान देश का चालू खाता (Current Account) 2.8 अरब डॉलर के सरप्लस में रहा। इसका मतलब है कि इस अवधि में देश को विदेशों से होने वाली कुल आय, विदेशों पर होने वाले खर्च से अधिक रही। पिछले साल इसी अवधि में भारत का चालू खाता 4.1 अरब डॉलर के घाटे में था। यानी एक साल के भीतर देश की बाहरी आय-व्यय की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

Current Account, India Current Account, RBI, Balance of Payments, Current Account Balance, Service Exports, Remittances

भारत के चालू खाते में बड़ा सुधार, अप्रैल-मई में 2.8 अरब डॉलर का सरप्लस; विदेशों से बढ़ी कमाई बनी बड़ी वजह

क्या होता है चालू खाता?

चालू खाता किसी देश के विदेशों के साथ होने वाले आर्थिक लेनदेन का महत्वपूर्ण पैमाना होता है। इसमें वस्तुओं का आयात-निर्यात, सेवाओं का कारोबार, विदेशों से मिलने वाली आय और प्रवासी भारतीयों द्वारा भेजा गया पैसा शामिल होता है। जब इन सभी स्रोतों से होने वाली कुल आय, विदेशों पर होने वाले कुल खर्च से अधिक होती है, तो उसे सरप्लस कहा जाता है। वहीं खर्च अधिक होने पर घाटा (डेफिसिट) दर्ज होता है।

End of Feed