बिजनेस

SBI Funds Vs Alpine Texworld IPO : GMP में कौन आगे, कहां कितना मुनाफा संभव?

IPO मार्केट में आज मेनबोर्ड कैटेगरी में SBI Funds और Alpine Texworld IPO का सब्सक्रिप्शन बंद हो रहा है। जानें किस आईपीओ का जीएमपी कितना है और कितने मुनाफे का संकेत मिल रहा है।

Image

दोनों आईपीओ के लिए 16 जुलाई तक चलेगा सब्सक्रिप्शन

SBI Funds Vs Alpine Texworld IPO : अगर आप IPO Market में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो SBI Funds Management IPO या Alpine Texworld IPO में आवेदन का आज आखिरी मौका है। निवेशकों की नजर दो बातों पर सबसे ज्यादा रहती है। सब्सक्रिप्शन का स्टेटस और ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)। इन दोनों पैमानों पर कौन सा इश्यू कैसा परफॉर्म कर रहा है, इसे नीचे दिए आंकड़ों से समझा जा सकता है।

किस आईपीओ को कितना सब्सक्रिप्शन?

करीब ₹9,813 करोड़ के SBI Funds Management IPO को तीसरे दिन सुबह 10:30 बजे तक 3.76 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) ने दिखाई, जहां इश्यू 9.85 गुना भर चुका था। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.03 गुना और योग्य संस्थागत खरीदारों (एंकर को छोड़कर) का हिस्सा 1.79 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, ₹126 करोड़ के Alpine Texworld IPO को तीसरे दिन सुबह करीब 10:55 बजे तक 0.98 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। रिटेल श्रेणी में यह 1.06 गुना भर चुका था, जबकि क्यूआईबी श्रेणी में 1.00 गुना और एनआईआई श्रेणी में 0.80 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया।

पैरामीटरSBI Funds Management IPOAlpine Texworld IPO
कुल सब्सक्रिप्शन3.76 गुना0.98 गुना
रिटेल सब्सक्रिप्शन2.03 गुना1.06 गुना
क्यूआईबी (एंकर को छोड़कर)1.79 गुना1.00 गुना
गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई)9.85 गुना0.80 गुना
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)₹90₹4
अनुमानित लिस्टिंग प्राइस₹664₹109
संभावित लिस्टिंग गेन15.68%3.81%

जीएमपी में किसका पलड़ा भारी?

ग्रे मार्केट के संकेत भी दोनों IPO के बीच बड़ा अंतर दिखा रहे हैं। SBI Funds Management IPO GMP ₹90 है। ऊपरी प्राइस बैंड ₹574 के आधार पर इसकी संभावित लिस्टिंग करीब ₹664 पर मानी जा रही है। यानी निवेशकों को लिस्टिंग के दिन करीब 15.68% तक का संभावित मुनाफा मिल सकता है। इसके मुकाबले Alpine Texworld IPO GMP सिर्फ ₹4 है। ऊपरी प्राइस बैंड ₹105 के आधार पर इसकी अनुमानित लिस्टिंग ₹109 के आसपास मानी जा रही है। इससे संभावित लिस्टिंग गेन करीब 3.81% बैठता है।

पैरामीटरSBI Funds Management IPOAlpine Texworld IPO
लॉट साइज26 शेयर142 शेयर
ऊपरी प्राइस बैंड₹574₹105
एक लॉट में निवेश₹14,924₹14,910
अनुमानित लिस्टिंग प्राइस₹664₹109
प्रति शेयर संभावित मुनाफा₹90₹4
एक लॉट पर संभावित मुनाफा₹2,340₹568
संभावित लिस्टिंग गेन15.68%3.81%

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

बाजार के शुरुआती संकेत बताते हैं कि निवेशकों का भरोसा फिलहाल SBI Funds Management पर ज्यादा है। इसका सब्सक्रिप्शन कई गुना पहुंच चुका है और ग्रे मार्केट प्रीमियम भी मजबूत बना हुआ है। दूसरी ओर Alpine Texworld का सब्सक्रिप्शन धीरे-धीरे बढ़ा है, लेकिन जीएमपी अभी भी सीमित है। हालांकि, निवेश का फैसला केवल जीएमपी देखकर नहीं करना चाहिए। ग्रे मार्केट प्रीमियम अनौपचारिक संकेत होता है और लिस्टिंग के दिन इसमें बदलाव संभव है। इसलिए आवेदन से पहले कंपनी के कारोबार, वित्तीय स्थिति, वैल्यूएशन और जोखिमों का आकलन करना भी जरूरी है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article