Reliance Retail IPO: मुनाफा 3545 करोड़, IPO से पहले मुकेश अंबानी का मास्टरस्ट्रोक! जानें क्या है रिलायंस रिटेल की नई चाल

Mukesh Ambani Reliance Retail Plan: रिलायंस रिटेल ने मार्च तिमाही में 3,545 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है, जो IPO से पहले कंपनी की ताकत और रणनीतिक सोच को दर्शाता है। मुकेश अंबानी ने अब सभी नए स्टोर्स को 6 से 12 महीनों में ब्रेक-ईवन करने का निर्देश देकर मुनाफे और दक्षता को प्राथमिकता दी है। यह नई नीति रिलायंस रिटेल की IPO रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिससे निवेशकों का विश्वास और मजबूत हो सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस रिटेल ने स्टोर्स के लिए ब्रेक-ईवन समय घटाया अब सिर्फ 6 से 12 महीने।
  • FY25 Q4 में ₹88,620 करोड़ की ग्रॉस रेवेन्यू और ₹3,545 करोड़ का नेट प्रॉफिट।
  • IPO की तारीख तय नहीं, लेकिन मैनेजमेंट ने कहा “योजना जल्द साझा की जाएगी”।

Reliance Retail Profit Strategy: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) के ओनरशिप वाली रिलायंस रिटेल के IPO की बाजार में चर्चाएं तेज हैं। हालांकि अब तक कंपनी ने लिस्टिंग के लिए कोई समयसीमा घोषित नहीं की है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने IPO की तैयारी के तहत अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए, नए स्टोर्स के लिए मुनाफे के नियमों को फिर से परिभाषित किया है।

Mukesh Ambani Reliance Retail Plan

IPO से पहले बड़ी बात, जानिए क्या है नया प्लान

IPO से पहले मुनाफे पर फोकस

रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस रिटेल के टॉप मैनेजमेंट ने निर्देश दिया है कि हर नया स्टोर 6 से 12 महीनों के भीतर ब्रेक-ईवन (break-even) हासिल करे। पहले नए स्टोर्स को मुनाफे में आने के लिए दो साल का समय दिया जाता था। अब यदि कोई स्टोर तय समय में ब्रेक-ईवन हासिल नहीं कर पाता है, तो उसे बंद कर दिया जाएगा या किसी अन्य रिटेल फॉर्मेट से बदल दिया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रिलायंस रिटेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि IPO की योजनाओं को समय आने पर साझा किया जाएगा।

End of Feed