स्टैंडर्ड कैपिटल मार्केट्स (Standard Capital Markets), एक लघु आकार की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC), ने शुक्रवार 2 मई को ₹50 करोड़ जुटाने की घोषणा की है। कंपनी यह राशि प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करके इकट्ठा करेगी। हर डिबेंचर की फेस वैल्यू ₹1,00,000 होगी और कुल 5,000 NCDs जारी किए जाएंगे।
स्टैंडर्ड कैपिटल का शेयर फिलहाल ₹1 से नीचे यानी ₹0.42 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को इसमें 8.70% की गिरावट दर्ज की गई। बीते एक साल में स्टॉक 78% तक गिर चुका है और YTD आधार पर 58% की गिरावट आई है।
AIF बिजनेस में रखे कदम
इससे पहले अप्रैल 2025 में कंपनी के बोर्ड ने घोषणा की थी कि वह वैकल्पिक निवेश कोष (Alternate Investment Fund – AIF) के कारोबार में उतरेगी। इसके लिए कंपनी ₹50 करोड़ का शुरुआती निवेश करेगी और इसकी जिम्मेदारी उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Standard Capital Advisors को सौंपी गई है।
कंपनी की पृष्ठभूमि
स्टैंडर्ड कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड की स्थापना 19 फरवरी 1987 को हुई थी और 29 मार्च 1995 को इसे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया था। कंपनी मार्च 2003 से RBI के तहत NBFC के रूप में रजिस्टर्ड है और मुख्य रूप से व्यक्तिगत ग्राहकों और SMEs को लोन देने, शेयर/बॉन्ड्स में निवेश और वित्तीय सेवाएं देने का काम करती है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
