आप भी क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करते होंगे। क्या आपने ध्यान दिया है कि कई बार कार्ड के ऐप या नेट बैंकिंग में एक ऐसी रकम दिखाई देती है, जो मौजूदा Credit Card Bill में शामिल नहीं होती। दरअसल, इस रकम को अनबिल्ड अमाउंट (Unbilled Amount) कहा जाता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि Unbilled Amount क्या होता है, यह कब बनता है और इसे कैसे चेक किया जा सकता है।
क्रेडिट कार्ड में अनबिल्ड अमाउंट क्या होता है (Photo: iStock)
क्या होता है Credit Card का Unbilled Amount?
Credit Card का Unbilled Amount वह रकम होती है, जो आपने अपने कार्ड से खर्च तो कर दी है, लेकिन वह आपके मौजूदा Credit Card Statement में शामिल नहीं हुई है। इसका कारण यह है कि यह खर्च बिलिंग साइकल खत्म होने और स्टेटमेंट जनरेट होने के बाद किया गया है।
उदाहरण के लिए मान लीजिए आपके Credit Card का बिल हर महीने 18 तारीख को जेनरेट होता है और बिल भुगतान की आखिरी तारीख अगले महीने की 6 तारीख है। ऐसे में 18 तारीख को जेनरेट होने वाले बिल में आमतौर पर पिछले बिलिंग साइकल के दौरान किए गए ट्रांजैक्शन शामिल होंगे।
अब अगर आपने 19 तारीख को Credit Card से कोई खरीदारी की तो यह खर्च 18 तारीख को जेनरेट हो चुके मौजूदा बिल में शामिल नहीं होगा। यह रकम Unbilled Amount के तौर पर दिखाई देगी और अगले Credit Card Statement में शामिल होगी।
Unbilled Amount की पेमेंट कब होती है
यह समझना जरूरी है कि Unbilled Amount मौजूदा Credit Card Bill का हिस्सा नहीं होता। इसलिए जिस बिल का Statement पहले ही जनरेट हो चुका है, उसकी Due Date तक आपको मुख्य रूप से उसी स्टेटमेंट में बताई गई रकम का भुगतान करना होता है।
बिल जनरेट होने के बाद किए गए खर्च आम तौर पर अगले स्टेटमेंट में शामिल होते हैं और उस बिल की तय Due Date तक उनका भुगतान करना होता है। हालांकि, अलग-अलग Credit Card issuers के नियम और ट्रांजैक्शन पोस्ट होने का समय अलग हो सकता है।
Unbilled Transactions कैसे चेक करें?
अपने Unbilled Amount या Transactions को चेक करने के कई आसान तरीके हैं।
ज्यादातर बैंक अपने मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग में Credit Card से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराते हैं। ऐप में लॉग-इन करने के बाद Credit Card सेक्शन में जाकर आप Current Outstanding, Statement, Billing Date और Unbilled Transactions जैसी जानकारी देख सकते हैं।
Credit Card से ट्रांजैक्शन करने पर बैंक आमतौर पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS अलर्ट भेजता है। इन मैसेज को देखकर आप बिल जनरेट होने के बाद किए गए खर्चों का हिसाब रख सकते हैं।
अगर ऐप या नेट बैंकिंग में जानकारी क्लियर नहीं हो रही है तो आप अपने Credit Card issuer की Customer Care Service से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। पहचान वेरिफाइड करने के बाद ग्राहक सेवा प्रतिनिधि आपको Unbilled Amount की जानकारी दे सकता है।
