पर्सनल लोन की 1 EMI भी मिस हुई तो हो सकता है इतना बड़ा नुकसान...

अगर आपके ऊपर कोई लोन या आपने कोई ऐसा सामान लिया है जिसकी EMI भर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। कई बार बिन बुलाए और गैर जरुरी खर्चों के चलते लोगों के पास पैसों की कमी हो जाती है और ऐसे में वो फिर लोन की EMI नहीं भर पाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है एक EMI भी मिस करने से आपको कितने बड़े नुकसान हो सकते हैं? अगर नहीं तो आइए बताते हैं?

आजकल पर्सनल लोन लेना आसान हो गया है, लेकिन इसे समय पर चुकाना उतना ही जरूरी है। कई लोग सोचते हैं कि एक EMI मिस करने से कोई बड़ी बात नहीं होगी, लेकिन सच इससे बिलकुलअलग है। अगर आपकी 1 EMI भी हुई तो आपको बड़े बड़े नुकसान हो सकते हैं और आपको फ्यूचर में लोन मिलना भी मुश्किल हो जायेगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की अगर आपके लोन की एक EMI भी मिस होती है तो आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

Credit Card Rules

EMI मिस होने क्या होते हैं नुकसान?

सिबिल स्कोर पर असर

जैसे ही आप अपनी EMI मिस करते हैं, बैंक या NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) इसकी सूचना तुरंत क्रेडिट ब्यूरो (जैसे CIBIL) को भेज देती है। इससे आपका क्रेडिट स्कोर गिर सकता है, जो भविष्य में नए लोन या क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने में कठिनाई पैदा कर सकता है। कम क्रेडिट स्कोर के कारण आपको ऊंची ब्याज दरों पर लोन मिल सकता है।

End of Feed