FD मैच्योर होने के बाद नहीं निकाली रकम तो क्या होगा? जानिए ब्याज का ये जरूरी नियम

बचत को सुरक्षित तरीके से बढ़ाने के लिए लोग एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं। हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि अगर एफडी मैच्योर होने के बाद आप रकम निकालना भूल जाएं तो क्या होगा?

अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए ब्याज कमाने के लिए लोग एफडी (FD) में निवेश करते हैं। एफडी कई बार एक लंबी समयावधि के लिए की जाती है। ऐसे में मैच्योरिटी (FD Maturity) की तारीख भूल जाना एक आम बात है। कई बार ऐसा होता है कि खाताधारक अपनी मैच्योरिटी की तारीख भूल जाते हैं या समय पर यह तय नहीं कर पाते कि रकम निकालनी है या दोबारा निवेश करना है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर एफडी मैच्योर होने के बाद न तो पैसा निकाला जाए न ही उसे रिन्यू करवाया जाए तो क्या जमा रकम डूब सकती है? इसका जवाब है नहीं। हालांकि, मैच्योरिटी के बाद ब्याज मिलने का नियम बदल सकता है। आइए समझते हैं क्या कहते हैं नियम-

FD After Maturity

मैच्योरिटी के बाद एफडी का क्या होता है? (AI Generated Image)

मैच्योरिटी पर बैंक क्या करता है?

एफडी खोलते समय ग्राहक को यह बताना होता है कि अवधि पूरी होने पर रकम के साथ क्या किया जाए। अगर आपने ऑटो-रिन्यू (FD Auto Renewal) का विकल्प चुना है, तो बैंक आमतौर पर एफडी को उसी अवधि के लिए दोबारा शुरू कर देता है। नई एफडी पर मैच्योरिटी की तारीख को लागू ब्याज दर मिलती है, जो पुरानी दर से अलग हो सकती है।

End of Feed