DA Hike: इस राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 4 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

Dearness Allowance hike: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार (Mamata Banerjee) ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट पेश किया। यह बजट 3.89 लाख करोड़ रुपये का है। इस बजट में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी (DA hike) की घोषणा भी की गई।

West Bengal DA hike: पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बुधवार को विधानसभा में 3.89 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया जिसमें सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी (Dearness Allowance hike) की घोषणा भी की गई। राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट (West Bengal Budget 2025) में बुनियादी ढांचे और कृषि विकास परियोजनाओं की एक रूपरेखा भी पेश की जिसमें ग्रामीण संपर्क, नदी कटाव नियंत्रण और कृषि सहायता पहलों के लिए महत्वपूर्ण धन आवंटित किया गया है।

West Bengal DA hike, West Bengal Budget 2025, Mamata government budget

पश्चिम बंगाल में डीए बढ़ोतरी का ऐलान

DA hike: 18 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी सरकार (Mamata Banerjee) का यह आखिरी पूर्ण बजट है। पिछले बजट में राज्य को 3.67 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। भट्टाचार्य ने अपने बजट भाषण में कहा कि राज्य सरकार एक अप्रैल, 2025 से राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance hike) में 4 प्रतिशत की वृद्धि करेगी। इससे राज्य सरकार के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 18 प्रतिशत हो जाएगा।

End of Feed