बिजनेस

Gold-Silver Price Today 13 February 2025: सोना-चांदी के दाम आज क्या हैं, आई गिरावट या दिखी बढ़त, जानें अपने शहर के ताजा रेट

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 13 February 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Image

सोना-चांदी का भाव आज क्या है।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 12 February 2025: पिछले कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस बीच गुरूवार को सोने के दाम पिछले बंद 84845 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले आज 85744 रुपये और चांदी का रेट पिछले बंद 94189 रुपये प्रति किलो के मुकाबले आज 95626 रुपये/किलो पर आ गया है। वहीं शाम के रेट की बात करें तो सोने का रेट 85748 प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 95549 रुपये प्रति किलो है। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99984845 रुपये85744 रुपये85748
सोना 99584505 रुपये85401 रुपये85405
सोना 91677718 रुपये78542 रुपये78545
सोना 75063634 रुपये64308 रुपये64311
सोना 58549634 रुपये50160 रुपये50163
चांदी 99994189 रुपये/किलो95626 रुपये/किलो95549

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹80110₹87390₹66110
मुंबई में सोना का भाव₹80110₹87390₹65000
दिल्ली में सोना का भाव₹8026o₹8754o₹65670
कोलकाता में सोना का भाव₹80110₹87390₹65000
अहमदाबाद में सोना का भाव₹80160₹87440₹65590
जयपुर में सोना का भाव₹79590₹86810₹65120
पटना में सोना का भाव₹80160₹87440₹65590
लखनऊ में सोना का भाव₹8026o₹8754o₹65670
गाजियाबाद में सोना का भाव₹80110₹87390₹65000
नोएडा में सोना का भाव₹8026o₹8754o₹65670
अयोध्या में सोना का भाव₹8026o₹8754o₹65670
गुरुग्राम में सोना का भाव₹8026o₹8754o₹65670
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹8026o₹8754o₹65670

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

मजबूत हाजिर मांग से चांदी की कीमत 206 रुपये चढ़ी

कारोबारियों के सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 206 रुपये की बढ़त के साथ 95,708 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 206 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95,708 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,413 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.29 डॉलर प्रति औंस पर रह गई।

वायदा कारोबार में सोने की कीमत

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 383 रुपये बढ़कर 85,864 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने के मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 383 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,864 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 16,518 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,915.48 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article