युद्ध थमने का असर! त्योहारों से पहले बड़ी राहत संभव, 10% तक सस्ते हो सकते हैं खाद्य तेल

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म हो चुका है। दोनों देश शांति के लिए एक स्थायी समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। ऐसे में क्रूड के साथ ही खाद्य तेलों के दाम भी घट सकते हैं।

Edible oil prices drop India 2026 : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का असर Crude Oil Prices पर तो तुरंत ही दिखने लगा है। Brent Curde के दाम तीन महीने के निचले स्तर पर आ गए हैंं। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में अगस्त के महीने से शुरू होने वाले त्योहारों के सीजन से ठीक पहले मिडिल क्लास और रसोई का बजट संभालने वालों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत मिल सकती है। युद्ध के चलते आसमान छू रहे खाने के तेल (Edible Oil) की कीमतों में अगले कुछ महीनों के भीतर 10% तक की बड़ी गिरावट आ सकती है।

Edible oil price drop

घट सकती हैं खाद्य तेलों की कीमत

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के एक एम्पॉवर्ड ग्रुप (Empowered Group) और एक्सपर्ट्स के ताजा आकलन में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खाद्य तेलों के दाम में जल्द ही 10 फीसदी तक कमी आ सकती है और इससे भी बड़ी राहत की बात यह है कि घटी हुई कीमतें पूरे फेस्टिव सीजन (Festive Season) के दौरान स्थिर बने रहने की उम्मीद है।

End of Feed