अब घर नहीं, सेहत और सुकून भी खरीद रहे लोग! रियल एस्टेट में तेजी से बढ़ रहा वेलनेस होम का ट्रेंड

अब लोग घर खरीदते समय सिर्फ कीमत, लोकेशन और लग्जरी सुविधाओं पर ही ध्यान नहीं दे रहे, बल्कि सेहत, मानसिक सुकून और बेहतर जीवनशैली को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।

बदलते दौर के साथ रियल एस्टेट सेक्टर में भी बड़ा बदलाव आया है।अब लोग घर खरीदते समय सिर्फ कीमत, लोकेशन और सुविधाओं पर ही नहीं, बल्कि सेहत और सुकून को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी वजह से वेलनेस होम का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। वेलनेस होम ऐसे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट होते हैं, जहां घरों के साथ हरियाली, खुले स्थान, हेल्थकेयर, मनोरंजन और सेहत को बेहतर बनाने वाली अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाता है।

Wellness Home

वेलनेस होम

ग्लोबल वेलनेस इंस्टीट्यूट (GWI) के अनुमान के मुताबिक, 2025 में वेलनेस रियल एस्टेट का वैश्विक बाजार 876 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसमें सालाना आधार पर 23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। संस्था का अनुमान है कि 2030 तक यह बाजार बढ़कर 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। ऐसे में अगर आप भी नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और चाहते हैं कि आपके घर में रहने के साथ सेहत और सुकून का भी ख्याल रखा जाए, तो वेलनेस होम एक विकल्प हो सकता है। हालांकि, इसे खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि वेलनेस होम चुनते समय किन पहलुओं की जांच करना जरूरी है।

End of Feed