Warren Buffet Motivational Quotes: किसी देश नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार वॉरेन बफेट आज की तारीख में लाखों लोगों के प्ररणास्त्रोत हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने में उन्होंने बहुत सारी और कठिन चुनौतियों का सामना किया है। कभी हार्वर्ड बिजनेस स्कूल ने उन्हें रिजेक्ट किया था जिसके बाद उनके ससुर ने कहा था कि तुम्हें तो फेल होना ही था। आज की तारीख में वॉरेन बफेट दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों और आंत्रप्रेन्योर्स में एक हैं।
इस मुकाम तक पहुंचने में उन्होंने बहुत सारी और कठिन चुनौतियों का सामना किया है।
कितनी है वॉरेन बफेट की दौलत
हालिया रिपोर्ट में सामने आया है कि बर्कशायर हेथवे के मालिक वॉरेन बफेट की नेटवर्थ आज की तारीख में करीब 114 अरब डॉलर्स है। अपनी कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा यानी करीब 70 प्रतिशत ये हर 3-4 साल में दान कर देते हैं।
11 की उम्र में किया पहला निवेश
वॉरेन बफेट ने जब अपने जीवन का पहला निवेश किया, तब वो सिर्फ 11 साल के थे। 1942 में उन्होंने सिटीज सर्विस के स्टॉक्स खरीदे थे जिसकी कीमत उस समय 38 डॉलर प्रति शेयर थी। उस समय से ही वॉरेन का टार्गेट साफ था।
16 साल की उम्र में बांटते थे पेपर
वॉरेन बफेट जब 16 साल के थे तब उन्होंने 175 डॉलर प्रतिमाह पगार पर हर रोज सुबह वॉशिंगटन पोस्ट अखबार बांटते थे। ये सैलरी उस समय कई शिक्षकों की मासिक कमाई से कई ज्यादा थी। इसके बाद उन्होंने कई जॉब्स कीं।
1958 से रह रहे एक ही घर में
1958 में वॉरेन बफेट ने 31,500 डॉलर देकर ओमाहा में एक घर खरीदा था, आपको जानकर ताज्जुब होगा कि वॉरेन आज भी उसी घर में रहते हैं। वो चाहें तो 10 एंटीलिया खड़े कर दें, लेकिन उन्हें अपने पहले घर से प्यार है।
महादानी कहना गलत नहीं होगा
वॉरेन बफेट ने 2009 में बिल और मेलिंडा गेट्स के फाउंडेशन को समाजसेवा के लिए अपनी 99 प्रतिशत संपत्ति दान में दे दी थी। इसके अलावा उनका विश्वास दौलत इकट्ठी करके अपने बच्चों को दे जाने में बिल्कुल नहीं है।
