Hormuz में फिर भड़की जंग! क्रूड की कीमत 2% उछली; Brent 90 डॉलर के पार

पिछले सप्ताह क्रूड के दाम में मिली राहत सोमवार सुबह आते ही हवा हो गई है। होर्मुज में फिर से तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते क्रूड के दाम में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।

Hormuz Strait में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से सैन्य तनाव बढ़ने का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखा है। सोमवार, 31 अगस्त को Brent Crude की कीमत करीब 2.73% बढ़कर 90.51 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जबकि West Texas Intermediate यानी WTI करीब % चढ़कर 85.41 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

brent Crude us iran war hormuz

फिर ब्रेंट क्रूड का दाम 90 डॉलर पार

तेल बाजार में यह तेजी ऐसे समय आई है जब होर्मुज में कई हफ्तों की अपेक्षाकृत शांति के बाद दोबारा सैन्य कार्रवाई हुई है। अमेरिका ने रविवार, 30 अगस्त को ईरान के लराक द्वीप पर दो रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ईरानी सेना इन लॉन्चरों के जरिये होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी कर रही थी।

End of Feed